Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एमआईटी मेसाचुसेट के रिसर्चर्स ने तैयार किया शानदार डॉग रोबोट, हैरान कर देंगी खूबियां

नई दिल्ली। जब भी दुनिया में तकनीकी विकास की बात आती है हमारे दिल दिमाग में रोबोट का ख्याल आता है। ऐसे में मेसाचुसेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रिसर्चर्स ने एक चार पांव वाला शानदार रोबोट बनाकर सबको चौंका दिया है। कुत्ते का आकृति का ये रोबोट इंसान के बहुत से काम आसानी से कर सकता है। जैसे दरवाजे खोलना, सीढियां चढ़ना, तेज गति से भागना या डिशवाशर को खाली करना। ये रोबोट शानदार बैकफ्लिप भी कर सकता है।

Massachusetts Institute of Technology made dog like robot

ये रोबोट मिनी चीता के नाम से भी जाना जा रहा है। ये महज 20 पाउंड वजन का है और कई काम कर सकता है। बता दें कि इसमें 12 इलैक्ट्रिक मोटर लगाए गए हैं जिनकी मदद से ये रोबोट मुड़ने और स्विंग में सक्षम है। रोबोट के लिए सबसे जरूरी चीज तेज गति होती है और इसकी स्पीड काफी तेज रखी गई है। यहां मकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के टेक्निकल एसोसिएट बेंजामिन काट्ज ने ईमेल के जरिए जानकारी दी है कि ये रोबोट काफी कुछ ऐसे काम कर सकता है जिन्हें करने के लिए इंसान की आवश्यकता होती है।

बता दें कि हाल ही के सालों में इसी कंपनी ने 4 पैरों वालो रोबोट की एक सीरीज तैयार की थी। इनके नाम स्पॉट, वाइल्ड कैट और बिग डॉग रखे गए थे। ये रोबोट भारी सामान उठा सकते हैं और 20 Mph की गति से भाग सकते हैं। मकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर संगबी किम ने बताया कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही हम एक रोबोटिक डॉग रेस रख सकेंगे।

यह भी पढ़ें- भारत-पाक तनाव पर चीन का ऑफर, कहा- मध्यस्था के लिए तैयार हूं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+