Russia- Ukraine Conflict: मारियूपोल के 90% भवन हुए खंडहर, 82% लोगों ने छोड़ा घर, शहर के मेयर ने कही ये बात

नई दिल्ली, 29 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष (Russia Ukraine Conflict) शुरू हुए एक महीने से अधिक समय हो चुका है। रूस के ओर से की जा रही बमबारी में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। मुख्य शहर मारियूपोल रूसी सेनाओं के लगातार हमलों के बाद अब खंडहरों के शहर में तब्दील हो गया है। मारियूपोल (Mariupol) के मेयर वादिम बॉयचेंको (Vadym Boichenko) के अनुसार शहर की लगभग 90 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जिनमें से 40 प्रतिशत ऐसे भवन हैं जो पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। रूसी सेना के लगातार हमले को देखते हुए काफी लोग यहां से पलायन कर चुके हैं। वहीं मारियूपोल में अब भी करीब 1.7 लाख फंसे हैं।

Russia Ukraine Conflict

रूस (Russia) की लंबे समय से यह मांग है कि यूक्रेन (Ukraine) पश्चिम के नाटो (NATO) गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद छोड़ दे। इसका मुख्य कारण यह है कि रूस इस गठबंधन को अपने लिए खतरा मानता है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने कहा है कि यूक्रेन अपनी नीतियों को लेकर तटस्थ है। साथ ही देश के बागी हुए पूर्वी इलाकों के मामले में समझौते के लिए तैयार है। यूक्रेन के राष्ट्रपति की ओर से यह बयान रूस के साथ युद्ध के रोकने के लिए मंगलवार को होने वाली अगले दौर की वर्ता से पहले कही है। जेलेंस्की ने कहा कि यह युद्ध केवल रूसी नेता से आमने सामने की वार्ता से ही समाप्त हो सकता है।

यूक्रेन रूस के बीच पहले दौर की वार्ता विफल होने के बाद अगले दौर वार्ता को लेकर काफी उम्मीदें है। इस बीच रूस की ओर किए हमले में यूक्रेन के कई शहर लगभग तबाह हो चुके हैं। अकेले मारियूपोल शहर में 90 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। यूक्रेन का यह मुख्य शहर लगभग खंडहर में तब्दील हो चुका है। मारियूपोल के अधिकतर निवासी पलायन कर चुके है। 3 लाख 20 हजार के आबादी वाले इस शहर में तबाही के डर से 1.4 लाख लोग अपना घर- बार छोड़कर निकल चुके हैं। जबकि 1.7 लाख लोग अब भी शहर में फंसे हुए हैं।

मारियूपोल के मेयर ने क्या कहा?
रूसी सेनाओं के लगातार हमलों के बाद, मारियुपोल (Mariupol) अब एक भूतिया शहर में सिमट गया है। शहर के मेयर वादिम बॉयचेंको (Vadym Boichenko) के अनुसार, मारियूपोल की लगभग सभी इमारतों में से लगभग 90 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हैं और 40 प्रतिशत पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। 1.4 लाख निवासी भागने में सफल रहे हैं, जबकि 1.7 लाख शहर में फंसे हुए हैं।

4.41 करोड़ आबादी वाले देश का बुरा हाल
इस युद्ध (Russia Ukraine Conflict) में अबतक करीब 40 लाख यूक्रेनी नागरिकों को विस्थापित होना पड़ा है। यूक्रेन के कीव, लवीव, मारियूपोल समेत कई प्रमुख शहरों को रूस की सेना निशाना बना रही है, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। दोनों देशों के बीच 24 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष को एक महीन से अधिक समय बीत चुका है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की आबादी करीब 4.41 करोड़ है।इसमें से एक करोड़ से अधिक लोग अपना घर छोड़ कर पलायन कर चुके हैं। 22 लाख लोग जो यूक्रेन में फंसे हैं वो घर छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं 65 लाख लोग ऐसे हैं जो युद्धग्रस्त देश में ही अलग-थलग पड़ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+