पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ का कहर, अब तक 7 की मौत , दर्जनों लापता

काठमांडू, जून 16: कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक और नई आफत आ गई है। नेपाल में पानी के सैलाब से हाहाकार मचा हुआ है। मध्य नेपाल में बाढ़ के कहर से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही हैं। नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बड़ी विपदा आ गई।

nepal flood

वहीं इससे पहले मध्य नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में बाढ़ के कहर से एक की मौत की खबर आई थी, जिसका आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है। वहीं दर्जनों लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बाढ़ के हालात मेलमची और इंद्रावती नदी के उत्पन्न हुए है। सिंधुपालचौक के मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखरेल ने न्यूज एएनआई को इसकी जानकारी दी।

आपको बता दें कि मानसून के हिमालयी देश में पहुंचते ही मध्य नेपाल में भारी बारिश दर्ज की गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के नेपाल पहुंचने के बाद से हिमालयी राज्य के कई हिस्सों में ज्यादा बारिश हुई है। नेपाल के मकवानपुर से डोलपो में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई। नेपाल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार और मंगलवार के बीच 24 घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश के बाद नेपाल के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ आ गई है।

स्यांगजा में 214 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इस मौसम में नेपाल में सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग के 200 निगरानी केंद्रों में से 30 में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। ये सभी स्टेशन मध्य नेपाल में स्थित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+