'जितनी भारत से नफरत मिली, उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान में मुझे प्यार मिला'
कराची। कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त नेता मणिशंकर अय्यर ने 24 घंटों के भीतर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को कहा है कि उन्हें भारत में ज्यादा नफरत मिली है, जबकि पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार किया है। इससे पहले सोमवार को अय्यर कहा था कि जितना प्यार वे भारत से करते हैं, उतना ही मोहब्बत वे पाकिस्तान से भी करते हैं। बता दें कि इन दिनों मणिशंकर अय्यर कराची के लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान में हैं। मणिशंकर अय्यर के बयानों से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

मणिशंकर अय्यर ने अपने ताजा बयान में कहा, 'हजारों लोगों को जिन्हें मैं जानता भी नहीं हूं, वो मुझसे आकर गले लग रहे हैं। जितनी नफरत मुझे भारत में मिली है, उससे कहीं ज्यादा प्यार पाकिस्तान में मिला है। मैं यहां बहुत खुश हूं। यहां लोग तालियां बजा रहे हैं, क्योंकि मैं शांति की बात करता हूं।' इससे पहले पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'Geo News TV' ने मणिशंकर अय्यर का बयान चलाया था, जिसमें वो कह रहे हैं कि इस्लामाबाद तो मसले सुलझाना चाहता है, लेकिन नई दिल्ली की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में कहा कि दोनों ही देशों के लिए कश्मीर और आतंकवाद बहुत बड़े मुद्दें हैं और इन्हें सिर्फ बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि शांति के लिए भारत-पाकिस्तान को मुशर्रफ की बनाई नीति का अनुसरण करना चाहिए।
पिछले वर्ष मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नीच शब्द का प्रयोग किया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया। बता दें कि इसी माह फरवरी में त्रिपरा में और अप्रैल तक कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में मणिशंकर अय्यर ने विरोधी पार्टियों को कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए एक और मौका दे दिया है।
-
Congress Candidate List: TN चुनाव में कांग्रेस की पहली सूची जारी, सेल्वापेरुंथगई समेत ये दिग्गज मैदान में -
Pakistan Economic Crisis: कटोरा लेकर भीख मांगने IMF जाएगा पाक, ईरान ने कर दी हालत खस्ता, कितने पैसों की जरूरत? -
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम












Click it and Unblock the Notifications