रात को सपने में दिखा यह ‘खास’ नंबर और सुबह खरीद ली लॉटरी टिकट, रातोंरात बना करोड़पति
कोलमैन नाम के शख्स ने सपने में दिखे नंबर से लॉटरी टिकट खरीदा था। हैरानी की बात तो यह है कि कोलमैन का यह तुक्का सही बैठ गया और वे लगभग 2 करोड़ रुपए के मालिक बन गए।
वाशिंगटन, 02 जुलाईः क्या सपने वाकई सच होते हैं? वह भी रातों रात करोड़पति बनने का सपना क्या सच हो सकता है? अगर किसी से भी यह सवाल किया जाए तो इसका जवाब ना ही होगा। लेकिन अमेरिका में एक युवक द्वारा देखा गया सपना वास्तव में हकीकत बन चुका है। एक सपने ने अमेरिका के एक रिटार्यड आदमी को रातों-रात करोड़पति बना डाला है।

जीता सवा लाख डॉलर
यह हैरान करने वाला मामला अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत का है। यहा के रहने वाले अलोंजो कोलमैन नाम के शख्स ने सपने में लॉटरी का एक नंबर देखा और उसी नंबर की टिकट खरीद ली, इसके बाद तो उसकी किस्मत ही खुल गई। उस नंबर की मदद से लकी ड्रॉ में यह शख्स 250000 डॉलर की रकम जीतने में सफल हुआ है।

2 डॉलर में टिकट खरीदा
स्थानीय चैनल WWBT की रिपोर्ट के मुताबिक कोलमैन ने सपने में देखे गए एक नंबर से लॉटरी की टिकट महज 2 डॉलर में खरीदी थी। लकी ड्रॉ निकलने के बाद कोलमैन का तुक्का एकदम सही बैठ गया और उसका नंबर बिल्कुल सटीक बैठा जिसके बाद उसे बदले में 250000 डॉलर मिले हैं। भारतीय रुपये में यह राशि लगभग 2 करोड़ है।

सपना हुआ सच
कोलमैन ने बताया कि जब अधिकारियों ने उसे बताया कि वह यह लॉटरी जीत चुके हैं तो उसे बिल्कुल भी इस बात का यकीन नहीं हुआ। कोलमैन ने बताया कि टीवी देखते हुए उन्हें इस लॉटरी की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने इसमें किस्मत आजमाने का फैसला किया। कोलमैन ने बताया कि यह मेरे लिए यह एक सपने जैसा है और उनका देखा सपना भी सच साबित हुआ है।

टीवी पर देखा था ड्रॉ
कोलमैन ने 11 जून को टीवी पर ड्रॉ देखा था जिसमें उनके टिकट पर नंबर 13, 14, 15, 16, 17 और 18 का मैच था। साथ ही एक बोनस नंबर 19 भी लिखा था लेकिन पहले 6 नंबरों की मदद से ही उन्हें इतनी भारी रकम जीतने में सफलता मिली है। लॉटरी के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए थे। वर्जीनिया लॉटरी ने उनकी एक फोटो पब्लिश की है जिसमें कोलमैन को 250000 डॉलर के चेक के साथ दिखाया गया है।

40 लाख लोग लगाते हैं बाजी
वर्जीनिया लॉटरी में बुधवार और रविवार को लकी ड्रॉ निकाला जाता है। इसमें टॉप तीन को प्राइज मनी दी जाती है जो एक मिलियन डॉलर, 500000 डॉलर और 250000 डॉलर की हैं। करीब 40 लाख लोगों में किसी एक के इनाम जीतने की संभावना रहती है।
कोरोनाकाल में दुनियाभर के अमीरों ने खूब बनाए पैसे, अब हर दिन हो रहा अरबों का नुकसान
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications