वो शख्स जिसने रानी एलिजाबेथ की मौत की सटीक भविष्यवाणी की थी, उसने राजा की मौत की तारीख भी बताई

महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए किंग बन गए हैं। उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय कहकर बुलाया जाएगा।

लंदन, सितंबर 13: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु की सटीक तारीख की सही भविष्यवाणी करने वाले एक शख्स ने कुछ महीने पहले किंग चार्ल्स III के बारे में एक चेतावनी भी जारी की थी। और अब जबकि, उसकी एक भविष्यवाणी सच साबित हो गई है, तो लोगों को अपने नये राजा को लेकर काफी चिंता सता रही है। रानी एलिजाबेथ की मौत की सटीक भविष्यवाणी करने वाले उस शख्स ने नये राजा की मौत की भी तारीख बताई है और अब लोग इस चिंता में हैं, कि क्या उस शख्स की दूसरी भविष्यवाणी भी सच साबित होने वाली है?

रानी की मौत की सटीक भविष्यवाणी

रानी की मौत की सटीक भविष्यवाणी

लोगान स्मिथ नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट (@logan_smith526) पर पोस्ट किया था, कि ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर 2022 को हो जाएगा और आपको जानकर हैरानी होगी, कि लोगान स्मिथ की भविष्यवाणी पूरी तरह से सच साबित हुई। लोगान स्मिथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 7 जून 2022 को एक ट्वीट करते हुए रानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत की भविष्यवाणी की थी और अब जब उसकी भविष्यवाणी सच साबित हो गई है, तो अचानक इस शख्स का ट्वीट काफी ज्यादा वायरल होने लगा है और लोग पूछ रहे हैं, कि आखिर कैसे उस शख्स ने बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी कर दी थी। इसके साथ ही लोग इसलिए भी कौतूहल में उसके ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं, क्योंकि उसने किंग चार्ल्स, जो अब ब्रिटेन के नये राजा बने हैं, उनकी मौत की भी भविष्यवाणी कर रखी है।

नये राजा पर क्या है भविष्यवाणी

नये राजा पर क्या है भविष्यवाणी

लोगान स्मिथ ने अपने जिस ट्वीट में रानी की मौत की तारीख बताई थी, उसी ट्वीट में उसने नये राजा किंग चार्ल्स की मौत को लेकर भी दावा कर रखा है। स्मिथ ने उसी पोस्ट में यह भी दावा किया था कि किंग चार्ल्स की मृत्यु 28 मार्च 2026 को होगी। हालांकि, जैसे ही रानी की मौत के बाद लोगान स्मिथ का ट्वीट वायरल होने लगा, उसने अपने अकाउंट को प्राइवेट कर लिया है और अब वही लोग उसके ट्वीट को देख सकते हैं, जिसे वो फॉलो करता है और जो उसे फॉलो करते हैं। अब लोगान स्मिथ के नये ट्वीट दिखाई नहीं दे रहे हैं। फिर भी, विभिन्न प्लेटफार्मों पर नेटिज़न्स ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है, कि अब अग्रेज उसे पकड़ने के लिए आएंगे। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि, ऐसे ट्वीट मत करिए, क्योंकि हम अभी अपनी महारानी की मौत का शोक मना रहे हैं। वहीं, एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है, कि ये महज एक तुक्का है और किसी की मौत की कोई भी सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता है और सिर्फ भगवान ही जानते हैं, कि कब किसकी मौत होने वाली है।

ब्रिटेन के नये राजा को जानिए

ब्रिटेन के नये राजा को जानिए

महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए किंग बन गए हैं। उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय कहकर बुलाया जाएगा। वहीं, उनकी पत्नी कैमिला, अब डचेस ऑफ कॉर्नवाल कहलाएंगी। चार्ल्स शाही परिवार के ऐसे सदस्य रहे हैं जिनके प्यार और विवाद के किस्से काफी मशहूर रहे हैं। चार्ल्स से जुड़े विवादों की चर्चा सिर्फ ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चार्ल्स ने फरवरी 1981 में डायना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और डायना ने इसे स्वीकार कर लिया। यूं तो शादी से पहले चार्ल्स के कई प्रेम संबंध रहे थे, लेकिन उनकी होने वाली पत्नी का शादी के समय तक वर्जिन होना यानी कुंआरी रहना गर्व की बात मानी गई। यही वर्जिनिटी ब्रिटिश शाही परिवार की बहू बनने, अगली महारानी की दावेदारी रखने के लिए डायना की सबसे कीमती एलिजिबिलिटी थी। हालांकि, बाद में कैमिला नाम की महिला के साथ चार्ल्स का अफेयर शुरू हो गया और उसी डिप्रेशन में आकर राजकुमारी डायना की एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

कई महिलाओं संग जुड़ा नाम

कई महिलाओं संग जुड़ा नाम

2005 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने एक छोटे से समारोह में शादी कर ली। हालांकि इस शादी के अलावा भी युवा चार्ल्स का नाम कई महिलाओं से जुड़ा और वो चर्चा में रहे। इनमें लक्जमबर्ग की प्रिसेंस मारिया एस्ट्रीड, ड्यूक ऑफ वेलिंगटन की बेटी लेडी जेन वेलेस्ले, स्पेन के ब्रिटिश राजदूत की बेटी जोर्जियाना रशेल, मॉडल फियोना वॉटसन, अर्थर वेलेस्ले, डेविना शेफिल्ड, लेडी सारा स्पेन्शर के अलावा भी कई महिलाओं के नाम शामिल रहे हैं।

क्वीन एलिजाबेथ की कितनी थी संपत्ति

क्वीन एलिजाबेथ की कितनी थी संपत्ति

हालांकि, एलिजाबेथ ।। की संपत्ति को लेकर कई दावे किए गये हैं, लेकिन फॉर्च्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, क्वीन एलिजाबेथ ।। अपने पीछे 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गई हैं, जो उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स के किंग बनने पर उनके पास चला जाएगा। हालांकि, एलिजाबेथ ।। की संपत्ति पर सिर्फ उनका ही हक नहीं है, बल्कि संपत्ति पर रॉयल फर्म का भी हक है। हालांकि, उनकी संपत्ति को लेकर अलग अलग दावे किए गये हैं, लेकिन जो जानकारी सार्वजनिक है, उसके मुताबिक,रॉयल फैमिली की संपतत्ति 28 अरब डॉलर की है, जिसे किंग जॉर्ज VI और प्रिंस फिलिप जैसे ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों ने एक बार "पारिवारिक व्यवसाय" के रूप में जानकारी सार्वजनिक की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+