लंदन में चलती बस में महिला का बाल खाल सहित नोचा, पुलिस ने जारी की आरोपी की तस्वीर

लंदन 13 फरवरी। युनाइटेड किंगडन में नस्लीय हिंसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लंदन में एक 31 साल की महिला का बाल को खाल से नोच दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति की तस्वीर जारी की है और लोगों से अपील की है कि वह इस व्यक्ति के बारे में जानकारी दें। यह घटना पिछले साल 18 दिसंबर की है। दक्षिण लंदन स्थित इस्ट क्रोइडोन में जब महिला रुट नंबर 119 की बस पर चढ़ी तो उसपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उसके बाल को काट दिया।

women

स्कॉटलैंड यार्ड के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने महिला का बाल खींचा, जिससे महिला का बाल खाल से उखड़ गया। इसके बाद आरोपी ने महिला के सिर पर पीछे से तेज मुक्का मारा, जिसके चलते महिला नीचे गिर गई। गिरने की वजह से महिला के चेहरे पर भी काफी चोट आई है। डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल बेकी ह्यूज ने कहा कि महिला पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया, जिसकी वजह से महिला नीचे गिर गई और उसे चोट आई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि जो भी इस व्यक्तिको जानता है, इसकी तस्वीर को हमने साझा किया है, वह आगे आए और हमे इसकी जानकारी दे। हमे इस व्यक्ति की पहचान करनी है और उससे पूछताछ करनी है।

इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए ह्यूज ने कहा कि हिंसक अपराध को ट्रैक करना और खासकर महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ हमेशा से हमारी प्राथमिकता रहीहै। जिस किसी को भी इस हमले में शामिल संदिग्ध के बारे में जानकारी है वह सामने आए और यूके की पुलिस को संपर्क करे। पुलिस की ओर से कहा गया है कि जिस किसी के पास इस व्यक्ति की जानकारी है वह हमे इस नंबर 0800 555 111 पर संपर्क कर सकता है उसकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+