शानदार नौकरी छोड़ शुरू किया क्रिप्टोकरेंसी का यूट्यूब चैनल, 1 महीने की कमाई जान हो जाएंगे दंग
वाशिंगटन, 19 दिसम्बर। इनवेस्टमेंट बैंकिंग की शानदारी नौकरी कर रहे बेन चोन को 2018 में अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। नौकरी छोड़ने की वजह उनकी मां की एमियोट्रोफिक लेटरल स्कलेरोसिस नामक दुर्लभ बीमारी थी जिसमें मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और शरीर से काम करना मुश्किल होता जाता है। लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने पहले एक फैशन कंपनी खोलकर अपनी किस्मत आजमाई और फिर एक यूट्यूब चैनल खोलने का फैसला किया जहां वहां क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग और इसके बिजनेस के तरीके बताते हैं। आज वह इस यूट्बूय चैनल के जरिए जबर्दस्त कमाई कर रहे हैं।

मां की बीमारी के चलते छोड़ी जेपी मॉर्गन की नौकरी
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को में जेपी मॉर्गन में इनवेस्ट बैंकर के रूप में अच्छी सेलरी वाली नौकरी कर रहे बेन चोन को जब अपनी मां की बीमारी के बारे में पता चला तो वह उनके लिए मुश्किल क्षण था। काफी विचार करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक वह पहले एक यात्रा पर गए, मां की सेवा की और फिर नौकरी छोड़कर फैशन ब्रांड शुरू करने का फैसला किया।

71000 से ज्यादा फॉलोवर
फैशन कंपनी खोलने के बाद चोन को वैसी सफलता नहीं मिली जैसी उन्होंने उम्मीद की थी जिसके बाद उन्होंने इसे बंद कर दिया। यहां भी किस्मत ने साथ नहीं दिया तो चोन ने वह काम करने का फैसला किया जिसमें वह एक्सपर्ट थे। उन्होंने रेयरलिक्विड नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया।
यहां वह क्रिप्टोकरेंसी में करियर बनाने की जानकारी देने के साथ ही क्रिप्टोकरेंकी को खोजने और उसे स्टॉक करने के बारे में सलाह देने लगे। यहां पर उन्हें जबर्दस्त फायदा हुआ और आज उनके 71000 से ज्यादा फॉलोवर हैं।

जुलाई में मिली पहली सफलता
चोन ने अपने आइडिया की सफलता का पहला स्वाद इस साल जुलाई में चखा जब रेयरलिक्विड पर विज्ञापन, ब्रांडिंग और सलाह के माध्यम से उन्होंने 19000 डॉलर (करीब 14 लाख से ज्यादा रुपये) की कमाई की।
चोन ने बताया कि कॉलेज से निकलने के बाद मैने जेपी मॉर्गन में नौकरी की और लगभग तीन वर्षों तक एक इनवेस्टमेंट बैंकिंग विश्लेषक के रूप में काम किया। लेकिन एक व्यक्तिगत कारण था जिसके चलते मुझे अपना कैरियर छोड़ने का फैसला लेना पड़ा।

एक महीने में 20 लाख कमाई
बीते नवम्बर में बेन चोन को इस यूट्यूब चैनल के जरिए 26,000 डॉलर यानि लगभग 20 लाख रुपये की कमाई की। इनसाइडर को उन्होंने बताया कि वह केवल यूट्यूब चैनल के रूप में रेयर लिक्विड को ही नहीं देख रहे हैं। उनके पास इस पूरे बिजनेस के लिए विभिन्न राजस्व की धाराओं और छोटे बिजनेस के लिए बहुत सारे आइडिया हैं।

सब बंद होने के बाद आया यूट्यूब का आइडिया
उन्होंने बताया नौकरी के बाद जब फैशन ब्रांड भी बंद हो गया तो एक बिजनेस स्कूल के लिए आवेदन किया। बिजनेस स्कूल से जवाब मिलने में देर हो रही थी और वह खाली बैठे थे तो उन्होंने यूट्यूब चैनल खोल दिया और आज इस पर 71000 से ज्यादा फॉलोवर हो गए हैं। इसके बाद उन्हें पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल ने दाखिला दे दिया और एक साल तक शामिल होने का मौका दिया है। फिलहाल वह परिवार के साथ हैं और चैनल पर भी काम कर रहे हैं।
बेन चोन ने बताया कि यूट्यूब के जरिए उन्होंने नवम्बर महीने में 26000 डॉलर की कमाई की है। उन्होंने कहा "रोमांचक बात यह है कि यह स्केलेबल है। यहां मैं एक निर्माता के रूप में जितना ज्यादा काम करता हूं मेरी कम्युनिटी उतनी ही बड़ी होती जाती है और मेरी कमाई भी ज्यादा और लंबे समय तक चलने वाली हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications