खौफनाक मर्डर! शख्स ने पत्नी, जुड़वे बच्चे, बेटी, सास को चाकू से अटैक कर उतारा मौत के घाट

केनबरा। ऑस्ट्रेलिया में एक दिल दहला देने वाला सामुहिक हत्या कांड हुआ है, जिसमें एक शख्स ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों से धारदार चाकुओं से हत्या कर दी। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कहा कि एक 24 वर्षीय शख्स ने निर्ममता से अपनी पत्नी सहित तीन बच्चों और सास को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एंथनी रोबर्ट हार्वे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एंथनी के घर से पुलिस ने चाकू समेत कुछ ब्लंट इंस्ट्र्यूमेंट बरामद किए हैं। यह घटना साउथ पर्थ की है।

शख्स ने पत्नी, जुड़वे बच्चे, सास को उतारा मौत के घाट

Picture: Mara Quinn/Facebook

पुलिस के अनुसार, एंथनी ने अपनी 41 साल की पत्नी मारा, दो जुड़वा बच्चे एलीस व बेट्रिक्स और तीन साल की बेटी शेरोलेट की हत्या की। अगल दिन एंथनी ने अपने 73 साल की सास को भी मार डाला। एंथनी ने सभी की हत्या एक ही एड्रेस पर की है।

पुलिस ने उन पांचों की डेड बॉडी घर में अलग-अलग पाई। मारा की फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक (AFP रिपोर्ट), वह अपने न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लेकर खड़ी है और उसके पास में संभवत: एंथनी ही बताया जा रहा है। उसने अपने फेसबुक पर स्टेटस पर भी डाला है, जिसमें उसने बताया कि उसकी अगस्त 2014 में सगाई हुई थी।

पड़ोसियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके घर में काफी चहल पहल रहती थी और अक्सर बच्चे भी बालकनी में खेलते हुए दिखाई देते थे। लेकिन जब अचानक काफी वक्त से मारा के घर की तरफ सन्नाटा पसरा रहा, तो धीरे-धीरे लोग इकट्ठा होना शुरू हुए।

ऑस्ट्रेलिया में इस प्रकार का मर्डर बहुत कम सुनने या देखने को मिलता है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इस प्रकार की दिल दहलाने वाली घटनाएं घटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+