2 सालों तक शव के साथ घर में रहा शख्स, दोस्त को फ्रीजर में रखकर उसके पेंशन से करता रहा ऐय्याशी
71 साल के जॉन वेनराइट की साल 2018 में निधन हो गया था, लेकिन इस बात का खुलासा करीब दो साल बाद यानी साल 2020 में हुआ।

ब्रिटेन में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। एक ब्रिटिश व्यक्ति ने एक पेंशनभोगी के शव को दो साल तक फ्रीजर में रखने की बात स्वीकार की है। इसके लिए व्यक्ति को 2 सालों की सजा सुनाई गई है।
ब्रिटिश आउटलेट मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक 71 वर्षीय जॉन वेनराइट की 2018 में मौत हो गई थी। लेकिन उसके रूम पार्टनर डैमियन जॉनसन ने दुनिया से यह सच छुपाए रखा। वेनराइट की मौत हो गई है, इस बात का खुलासा करीब दो साल बाद यानी साल 2020 में हुआ।
इसी मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई, जिसमें 52 वर्षीय डैमियन जॉनसन को दोषी ठहराया गया। मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक जॉनसन पर आरोप लगाए गए है कि उसने मरे हुए शख्स के बैंक खाते से रुपये निकाले, उन रुपयों से खरीदारी की और बैंक डिटेल का गलत उपयोग किया।
हालांकि उसने इन आरोपों से इनकार कर दिया है। जॉनसन ने कहा कि वेनराइट के खाते के जिन रुपयों का इस्तेमाल किया वो तकनीकी रूप से उसके ही थे। हालांकि वेनराइट के मरने की वजह के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
बता दें, दोनों बर्मिंघम के डाउनटाउन क्लीवलैंड टॉवर, होलीवेल हेड के एक फ्लैट में एक साथ रह रहे थे। जॉनसन ने अदालत को बताया कि वह वेनराइट के साथ ही रहता था। दोनों ने एक साझा खाता खोला था।
वेनराइट की मौत के बाद उसने अपने पैसों को निकालने के लिए उसके शव को दो साल तक फ्रीजर में रखा। जॉनसन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं इन आरोपों को नहीं मानता कि मैंने पैसे निकालकर उड़ाए, वो मेरे रुपये थे। मेरा हक था उनपर यह गलत नहीं है।
हालांकि अदालन ने फैसला सुनाते हुए शव को दफन न करने के लिए दोषी करार दिया। फिलहाल जॉनसन जमानत पर है। न्यायाधीश शॉन स्मिथ केसी ने जॉनसन से कहा कि वह 7 नवंबर को मुकदमे का सामना करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications