शख्स ने दुनिया को दिखाने के लिए बर्फीली नदी में लगाई छलांग, पत्नी बनाती रही वीडियो, हुआ ये अंजाम
शख्स ने दुनिया को दिखाने के लिए बर्फीली नदी में लगाई छलांग, पत्नी बनाती रही वीडियो, हुआ ये अंजाम
नई दिल्ली, 10 फरवरी। एंडवेंचर और थ्रिल करना कई लोगों को बहुत पसंद आता है। इस चक्कर में आए दिन डवेंचरस ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन कई बार मामले अब तक सामने आ चुके हैं कि एंडवेंचर करना कई लोगों को बहुत मंहगा पड़ा, यहां तक की जान तक चली गई। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें शख्स दुनिया को दिखाने के चक्कर में बर्फ की नदी में छलांग लगा दी और स्टंड करने के चक्कर में उसके साथ जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल होगा।

शख्स दुनिया को दिखाना चाहता था ये खतरनाक स्टंट
दरअसल, 38 वर्षीय अलेक्जेंडर अपनी पत्नी के संग यूक्रेन में बर्फ से ढकी चोर्टोमेलीक नदी में गया और वहां पर भीषण ठंड में स्टंट करके पूरी दुनिया को अपना कारनामा दिखाना चाहता था और वाह-वाही लुटाना चाहता था लेकिन ये मंजर मौत का कहानी बन गया।

पत्नी को कैमरा थमा कर लगा दी बर्फ की नदी में छलांग
अलेक्जेंडर जब वहां पहुंचा तो उसने अपने स्टंट को शूट करने के लिए अपनी पत्नी को कैमरा थमाया और उसका दोस्त बर्फ में छेद करने लगे और बर्फ की मोटी लेयर से जमी नदी में एडवेंचर के लिए जगह बनाने लगे। उस समय वहां का तापमान माइनस -5Cडिग्री था और उसमे उसने छलांग लगा दी।

पत्नी के लाख मना करने पर भी नहीं माना
जब वो बर्फ में जा रहा था तब उसकी पत्नी ने उसे बार-बार पूछा तुम्हें डर नहीं लग रहा तो उसने जवाब दिया नहीं मुझे नहीं डर लग रहा। पत्नी ने पूछा क्या तुम्हे ठंड नहीं लग रही तो उसने कहा नहीं। पत्नी ने मुझे उम्मीद है तुम इससे बीमार नहीं पड़ोगे। पत्नी फिर भी मना करती रही लेकिन वो माना नहीं और उसने बर्फ में छलांग ला दी।

पत्नी कैमरे से शूट करती रही पति की वीडियो और अचानक हो गया गायब
पत्नी कैमरे में पति के कहने पर ये स्टंट शूट करती रही ओर उससे पूछती रही "क्या तुम्हारे पैर ठंडे नहीं हैं?" वह जोर देकर जवाब देता है "नहीं।" वह फिल्म वीडियो बनाती रहती है और न कुछ समय में उसका पति दिखना बंद हो गया और वो चीखने लगती है और आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी। फिर वह पास खड़े लोगों से मदद मांगती है और कहती है: "हे भगवान, मुझे नहीं पता कि क्या करना है। क्या मैं बचाने वालों को बुलाऊं ?" उसका दोस्त दूसरी जगह ढूढ़ने के बर्फ काटने लगता है।

बर्फ की नदी की गहराई में गायब हो गया था शख्स
तुरंत बचाव दल आया लेकिन वो उसे ढूढ़ नहीं पाया क्यों कि आदमी नदी में गहराई में डूब कर नदी के ठंडे पानी में गायब हो गया था। लगभग -5C के तापमान में हुई घटना के एक दर्दनाक वीडियो में, उसे अपनी पत्नी से कुछ मिनट पहले बात करते हुए देखा जा सकता है।

13 फीट की गहराई पर अगले दिन मिला शव
स्थानीय समाचार रिपोर्टों के अनुसार, उसे बचाने के लिए बहुत देर हो चुकी है, और वह आदमी बर्फ के नीचे फंसा हुआ डूब गया। घंटों ढूढ़ने के बाद उसका शव बरामद हुआ। यह रविवार (6 फरवरी) को हुआ, और अगले दिन उसका शव 13 फीट की गहराई पर, तट से लगभग 70 फीट की दूरी पर पाया गया। कुछ साल पहने एक रुसी महिला के साथ भी ऐसा ही हादसा हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications