कार में आग लगाकर यूएस कैपिटल बैरिकेड में घुसा शख्स, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद खुद को मारी गोली

वाशिंगटन, 14 अगस्त: यूएस कैपिटल बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में आग लगा दी और बैरिकेड में घुसने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तड़के 4 बजे के लगभग हुई। उस व्यक्ति ने अपनी कार को ईस्ट कैपिटल स्ट्रीट और सेकेंड स्ट्रीट में एक बैरिकेड में घुसा दिया। कैपिटल पुलिस ने एक बयान में कहा कि इसके बाद वह अपनी कार से बाहर निकला, जो आग की लपटों में घिरी हुई थी। इस दौरान उसने हवा में अंधाधुंध फायरिंग की और फिर खुद को गोली मार ली।

usa

मामले की जांच कर रही पुलिस

कैपिटल पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चालक के अलावा कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल व्यक्ति का नाम जारी नहीं किया गया है। पुलिस के बयान के मुताबिक ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि वह कांग्रेस के किसी सदस्य को निशाना बना रहा था। फिलहाल वे अवकाश पर हैं। पुलिस आदमी की पृष्ठभूमि की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही डीसी का मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग मौत की जांच कर रहा है।

02 अप्रैल को भी एक बुरी घटना सामने आयी थी जब अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल हिल) के बाहर एक कार चालक ने लगे बैरिकेड में को टक्कर मारने के बाद दो पुलिस अधिकारियों को कुचल दिया था। इसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया था। वहीं पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। कार टकराने और गोलीबारी की यह घटना कैपिटॉल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+