वाह रे दोस्ती! 28 साल पूराना वादा पूरा करने के लिए शख्स ने दोस्त के साथ बांटे लॉटरी के 164 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। आपने अक्सर सुना होगा कि सिर्फ 100 या हजार रुपए के चलते एक शख्स ने दूसरे की जान ले ली, ऐसे दौर में जहां सिर्फ इतनी छोटी रकम के लिए लोगों में लड़ाई हो जाती है वहीं, अमेरिका के एक शख्स ने अपने 28 साल पूराने वादे को पूरा करने के लिए दोस्त के साथ 164 करोड़ रुपए बांटे। दोस्ती की नई मिसाल पेश करने वाला यह मामला अमेरिका से सामने आया है, यहां एक शख्स ने 164 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती लेकिन उसके बाद व्यक्ति ने जो किया वह भारोसे का नयाब उदाहरण बन गया।

लॉटरी जीतने के बाद दोस्त के साथ बांटे पैसे
दरअसल, अमेरिका के पश्चिमी विस्कॉन्सिन राज्य में रहने वाले दो दोस्त टॉम कुक और जोसेफ फेनी की कहानी अब दुनियाभर में वायरल हो रही है। लगभग 3 दशक पहले किए एक-दूसरे से वादे के चलते उन्होंने पूरी दुनिया में प्रसिद्धी हासिल कर ली है। बता दें कि टॉम कुक और जोसेफ फेनी ने साल 1992 में एक-दूसरे से वादा किया था कि अगर वह भविष्य में कोई लॉटरी जीतते हैं तो उसको बराबर-बराबर बांटेंगे। उन्होंने अपने वादे पर कायम रहते हुए अब 164 करोड़ रुपए की लॉटरी आपस में बांटी है।

तीन दशक पहले किया था वादा
लगभग तीन दशक पहले किए वादे के बाद पिछले महीने मेनोमोनी के सिनर्जी कॉप में 22 मिलियन डॉलर (164 करोड़ रुपए) की लॉटरी का एक टिकट खरीदा जिसे उन्होंने जीता भी। जब लॉटरी जीतने की खुशखबरी देने के लिए कुक ने अपने दोस्त बुलाया तो फेनी को यकीन नहीं हुआ। लॉटरी जीतने वाले कुक ने कहा, रिटायर होने का इससे बेहतर तरीका नहीं होता। जैकपॉट जीतने के बाद कुक ने ऐसा ही किया और उन्होंने अपनी जॉब से रिटायरमेंट ले लिया।

292 मिलियन में 1 बार लॉटरी जीतने की संभावना
कुक के दोस्त फेनी पहले ही अपनी नौकरी से रिटायर हो चुके थे। कुक ने कहा, इस पैसे से हम अपनी आराम की चीजें खरीदेंगे और कहीं घूमने जाएंगे। लॉटरी जीतने के बाद टॉम कुक और जोसेफ फेनी बहुत खुश हैं। लॉटरी जीतने से ज्यादा खुशी उन्हें अपना वादा पूरा करने की है। कुक ने जैकपॉट की राशि को कैश में लेने का विकल्प चुना जिसके बाद टैक्स कटने पर दोनों के हिस्से में 5.7 मिलियन डॉलर रुपए आए। बता दें कि पावरबॉल जैकपॉट जीतने की संभावना लगभग 292 मिलियन में 1 होती है।
यह भी पढ़ें: कश्मीर में अलगाववादियों पर कसा शिकंजा, तहरीक-ए-हुर्रियत चेयरमैन अशरफ सेहराई गिरफ्तार
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications