गर्लफ्रेंड के प्यार में ‘पागल’ हुआ युवक, 40 करोड़ का कर दिया नुकसान
है। एक युवक प्रेमिका से लड़ाई के बाद इतना बौखला गया कि उसने म्यूजियम जाकर 40 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान कर दिया।
वाशिंगटन, 08 जूनः कई लोगों को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा की गुस्सा से उनका कितना नुकसान होता है। लोग गुस्से से उपजी उत्तेजना में अपनी मर्यादाएं भूल जाते हैं और किसी पर भी अपना गुस्सा उतार देते हैं। ऐसे लोगों को फायदा तो कुछ होता नहीं लेकिन अक्सर नुकसान बड़ा हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला अमेरिका का है जहां एक शख्स ने गुस्से में आकर 40 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान कर दिया।
तस्वीर- इंस्टाग्राम

गर्लफ्रेंड से हुआ था झगड़ा
यह मामला अमेरिका के डलास का है। एक युवक प्रेमिका से लड़ाई के बाद इतना बौखला गया कि उसने म्यूजियम जाकर 40 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। दोषी युवक का नाम ब्रायन हर्नांडेज है। गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद ब्रायन ने म्यूजियम में रखी तीन प्राचीन ग्रीक कलाकृतियों को तोड़ डाला।

2500 साल पुरानी कलाकृति
करीब 2500 साल पुरानी इन कलाकृतियों की कीमत लगभग 5 मिलियन डॉलर, यानी कि करीब 40 करोड़ रुपये है। यह घटना बीते बुधवार की है। ब्रायन इतने गुस्से में था कि उसने बंद म्यूजियम का पहले कुर्सी से दरवाजा तोड़ा फिर उसमें उसके अंदर घुसने के बाद कलाकृतियों को नुकसान पहुंचाया।

खुद ही किया पुलिस को फोन
हालांकि ब्रायन को इस बात का अंदाजा हो गया था कि उसने गुस्से में बहुत बड़ा कांड कर दिया है। इसलिए उसने खुद ही पुलिस को फोन किया और उन्हें पूरी बात बताई। ब्रायन ने पुलिस को बताया कि उसने संग्रहालय में रखी वस्तुओं को बर्बाद किया क्योंकि उस वक्त वह अपनी प्रेमिका के प्यार में पागल था और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था।

50 लाख डॉलर का नुकसान
पुलिस रिपोर्ट में दर्ज है कि सुरक्षा गार्डों ने संग्रहालय की मुख्य मंजिल पर ब्रायन को पकड़ा। द इंडिपेंडेंट के मुताबिक म्यूजियम को इस नुकसान का शुरुआती अनुमान लगभग 5,153,000 डॉलर है।












Click it and Unblock the Notifications