अमेरिका में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ी महिला, 4 घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतार पाई पुलिस

वाशिंगटन। अमेरिका में बुधवार को स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी आईलैंड पर उस समय अव्‍यवस्‍था और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई जब एक प्रदर्शनकारी महिला इस पर चढ़ गई। यह महिला ट्रंप प्रशासन की ओर से हाल ही में लाई गई नई अप्रवासन नीति का विरोध कर रही थी। करीब चार घंटे की मशक्‍कत के बाद इस महिला को पुलिस नीचे उतार पाने में कामयाब हो सकी। अमेरिका के स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर चार जुलाई को हडसन नदी के आसपास पटाखे फोड़ कर जश्‍न मनाने की तैयारी चल रही थी लेकिन इस घटना की वजह से माहौल कुछ घंटों के लिए तनावपूर्ण हो गया था। इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

statue-of-liberty

बुलानी पड़ी इमरजेंसी सर्विस यूनिट

अमेरिकी न्‍यूज चैनल की ओर से इस घटना का लाइव कवरेज किया जा रहा था। इस महिला ने दोपहर करीब तीन बजे चढ़ना शुरू किया था। अधिकारियों की मानें तो चार जुलाई उनके लिए सबसे व्‍यस्‍त दिन होता है क्‍योंकि इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है और ऐसे में उन्‍हें हर पल मुस्‍तैद रहना पड़ता है। अमेरिका का नेशनल पार्क सर्विसेज की ओर से कहा गया है कि हर वर्ष चार जुलाई को करीब 20,000 पर्यटक इस राष्‍ट्रीय स्‍मारक को देखने के लिए आते हैं। पुलिस के मुताबिक इस महिला का नाम थेरेसी ओकोमोउ है और यह स्‍टेच्‍यू की रस्‍सी की मदद से इस पर चढ़ी थी। पुलिस के मुताबिक रस्‍सी सिर्फ एक इंच मोटी थी और अधिकारियों को डर था कि वह इस स्‍मारक को नुकसान पहुंचा सकती थी। इस महिला को शाम 6:30 मिनट पर नीचे उतारा जा सका था और वह भी तब जब न्‍यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट की इमरजेंसी सर्विस यूनिट को बुलाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+