लड़की समझकर पुलिसवाले से चैट पर करता था गंदी बातें, पहुंचा जेल
28 वर्षीय एड्रियन स्ट्रॉय ने काफी समय तब सेक्स चैट करने के बाद लूसी स्टीफंस नाम की 'लड़की' से मिलने का प्लान बनाया था।
लंदन। मैसेज के जरिए एक लड़की से बात करने वाले युवक के सपने तब चूर हो गए जब उससे मिलने से पहले वह पुलिस के चंगुल में फंस गया। मैसेज पर अश्लील बातें करने वाला युवक जिसे 13 साल की लड़की समझकर बात कर रहा था वह पुलिसकर्मी था।

मामला लंदन का है। 28 वर्षीय एड्रियन स्ट्रॉय ने काफी समय तब सेक्स चैट करने के बाद लूसी स्टीफंस नाम की 'लड़की' से मिलने का प्लान बनाया था। लेकिन जब वह मिलने के लिए निर्धारित जगह पर पहुंचा तो उसे विजिलेंस वालों ने पकड़ लिया। रोम के रहने वाले स्ट्रॉय को ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।
खुद को बताया 24 साल का
अंग्रेजी वेबसाइट द हंटेड वन ने आरोपी की ओर से कथित लड़की को भेजे गए मैसेज भी जारी किए जिनमें उसने खुद को 24 साल का बताते हुए शारीरिक संबंध बनाने और ओरल सेक्स तक की बात कही थी।
नाबालिग को उकसाने का आरोप
लड़की से मिलने की ख्वाहिश में वह निर्धारित जगह पर पहुंचा तो अधिकारियों ने उसे धर दबोचा। उन्होंने सवाल किया- क्या तुम्हें लड़कियों के साथ संबंध बनाना पसंद है? सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसने स्वीकार किया कि उसने लड़की से मिलने का प्रयास किया था और उसे सेक्स के लिए भी उकसाने की कोशिश की थी। उसने पुलिस को बताया कि वह मैसेजिंग सर्विस वेपलॉग के जरिए उससे बात करता था।












Click it and Unblock the Notifications