लोकसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स की सैलरी बढ़ाई

लोकसभा चुनाव और अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स की सैलरी में इजाफा करने का फैसला किया है।

अगले महीने अप्रैल से आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उनका मासिक पारिश्रमिक 8,250 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा सीएम ममता ने एकीकृत बाल विकास योजना (ICDS) कर्मियों के वेतन में भी इजाफा किया है।

Mamata announces increment

अब ICDS हेल्पर्स के वेतन में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उन्हें अब प्रतिमाह 6,500 रुपये मिलेंगे। पहले उन्हें 6,000 रुपये मिलते थे। ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा तब की है जब पीएम मोदी जब पीएम मोदी बंगाल में ही मौजूद हैं और उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।

पीएम मोदी ने प. बंगाल में विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट अंडरवाटर कॉरिडोर के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन का अनावरण भी शामिल था। उन्होंने कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय और तारातला-माजेरहाट मेट्रो स्टेशन जैसी अन्य ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई।

तनख्वाह बढ़ाने का ऐलान करते हुए ममता बनर्जी ने कहा,'आशा कार्यकर्ता हमारा गौरव हैं, क्योंकि वे बहुत कड़ी मेहनत करती हैं। वे हर बुरे वक्त में हमारा साथ देती हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अप्रैल महीने से उनके वेतन में 750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मेरी कामना है कि वे जीवन में अच्छा करें और मां-माटी-मानुष सरकार हमेशा जनता के साथ चलती रहे।'

बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा, "हमारे ऊपर थोपी गई वित्तीय बाधाओं के बावजूद, हम यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि हमारे लोग खुशहाल रहं और समृद्ध जीवन जिएं।"

आपको बता दें कि आंगनवाड़ी सेवाएं यह भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का एक हिस्सा है। आँगनवाड़ी केंद्र भारतीय गाँवों में बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करता है। ये एक केंद्र प्रायोजित योजना है और ये राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के दायरे में आती है।

हाल ही में, ओडिशा और केरल सरकारों ने भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पारिश्रमिक में वृद्धि की है। ओडिशा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक पारिश्रमिक 7,500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया। वहीं, केरल सरकार ने इस जनवरी में ही राज्य में 60 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन में 1 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+