हेयरकट हो तो किम जोंग उन जैसा

रेडियो फ्री एशिया को सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया किम जोंग उन का हेयरस्टाइल काफी खास है। यह हेयरस्टाइल हर किसी पर अच्छा लगे यह भी जरूरी नहीं है क्योंकि हर किसी का फेसकट और सिर का आकार अलग-अलग होता है। इस बीच चीन में रहने वाले नॉर्थ कोरिया के कुछ लोगों का कहना है कि किम जोंग उन की यह हेयरस्टाइल बहुत हिट नहीं है क्योंकि लोगों को यह चीन के स्मगलर्स की तरह नजर आती है। इस नागरिक के मुताबिक साल 2000 के मध्य तक इस हेयरस्टाइल को 'चाइनीज स्मगलर हेयरकट' के नाम से जाना जाता था।
नॉर्थ कोरिया में पिछले कुछ समय से हेयरस्टाइल काफी चर्चा में हैं। अभी तक यहां पर महिलाओं के लिए सिर्फ 18 तरह की और पुरुषों के लिए सिर्फ 10 तरह की हेयरस्टाइल को ही मंजूरी मिली हुई है। इससे पहले नॉर्थ कोरिया के स्टेट टीवी की ओर से लंबे बालों के खिलाफ एक कैंपेन की शुरुआत की थी जिसका नाम, 'लेट अस ट्रिम हेयर इन अकॉर्डनेंस विद द सोशलिस्ट लाइफस्टाइल,' रखा गया। फिलहाल इस 'हेयरकट मैनडेट' को लेकर नॉर्थ कोरिया में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। प्योंगयांग आने वाले लोगों की मानें तो उन्हें लोगों की हेयरस्टाइल में कोई खास अंतर नजर नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications