तिरंगे का अपमान करने वाली मालदीव की जहरीली मंत्री ने मांगी माफी, पिछले हफ्ते ही भारत ने पहुंचाया था खाना

Maldives News: मालदीव में इस महीने संसदीय चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की एक मंत्री भारत के खिलाफ जमकर जहर उगल रही है। मरियम शिउना, जिसने पहले प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट लिखा था, उन्होंने अब भारतीय ध्वज का अपमान करने का दुस्साहस किया है।

मरियम शिउना को इस साल जनवरी में प्रधान मंत्री नरेंद्र के खिलाफ "अपमानजनक" टिप्पणी पोस्ट करने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि सस्पेंशन सिर्फ दिखावा है और मोहम्मद मुइज्जू की ये मंत्री बेलगाम हो चुकी है।

Maldives minister anti india campaign

सबसे हैरानी की बात ये है, कि तिरंगे का अपमान उस वक्त किया गया है, जब पिछले हफ्ते ही भारत सरकार ने मालदीव को आवश्यक सामानों की आपूर्ति की थी, जिसके लिए मालदीव के विदेश मंत्री ने मोदी सरकार का आभार जताया था। इसके अलावा, मालदीव को भारत सरकार उस स्पेशल लिस्ट में रखा है, जिसमें वो भारत से उन सामानों को भी खरीद सकता है, जिसे बेचने पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा हो। फिर भी मालदीव के इन नेताओं के मन में भारत के खिलाफ पैबस्त जहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

मरियम शिउना का एंटी-इंडिया कैम्पेन

मरियम शिउना ने देश में इसी महीने 21 अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनावों से पहले, विपक्षी नेता के चुनाव अभियान को निशाना बनाते हुए एक तस्वीर साझा की थी। मरियम शिउना ने जो तस्वीर पोस्ट किया था, उफसमें भारतीय ध्वज का अपमान किया गया है, जिसके बाद भारत के सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है।

जिसके बाद अब मरियम शिउना ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है और अब उन्होंने भारत से माफी मांगी है। लेकिन, सवाल ये है, कि आखिर मरियम शिउना बार बार भारत का अपमान किसके शह पर कर रही है। क्या वो मोहम्मद मुइज्जू के एंटी-इंडिया कैम्पेन का हिस्सा तो नहीं है।

उन्होंने जो तस्वीर शेयर की थी, वह मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के चुनाव अभियान का हिस्सा थी। हालांकि, मालदीव की निलंबित मंत्री ने उस तस्वीर को एडिट कर दिया और भारतीय ध्वज से मिलती जुलती तस्वीर शेयर की। इतना ही नहीं, तस्वीर में इस जहरीली मंत्री ने ये भी दिखाने की कोशिश की है, कि विपक्षी MDP पार्टी और बीजेपी आपस में मिले हुए हैं।

लेकिन, मरियम शिउना की यह रणनीति उल्टी पड़ गई और सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया, और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है, कि उन्होंने जानबूझकर भारत विरोधी अभियान को और फैलाने के लिए ऐसी तस्वीर पोस्ट की थी। बाद में विवादास्पद पोस्ट को हटाते हुए निलंबित मंत्री शिउना ने माफी मांगी और उन्होंने कहा, कि ऐसा पोस्ट गलती से हो गया था।

भारी आलोचना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी मांगते हुए उन्होंने कहा, कि "मैं अपनी एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बात करना चाहती हूं, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसकी आलोचना की जा रही है। मैं इस पोस्ट के जरिए किसी की भावना को आहत करने के लिए माफी मांगती हूं।

संबोधित करना चाहूंगी, जिसने ध्यान आकर्षित किया है और आलोचना की है। मैं अपनी हालिया पोस्ट की सामग्री के कारण हुए किसी भी भ्रम या अपराध के लिए ईमानदारी से माफी मांगती हूं।"

उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, कि "मुझे बताया गया, कि मालदीव की विपक्षी पार्टी एमडीपी को लेकर मैंने जो प्रतिक्रिया दी, उसमें भारतीय ध्वज से मिलती जुलती तस्वीर मैंने पोस्ट की है। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं, कि यह पूरी तरह से अनजाने में था, और मुझे इसके कारण हुई किसी भी गलतफहमी के लिए ईमानदारी से खेद है।" ,

उन्होंने आगे लिखा, कि "मालदीव अपने संबंधों और अपने पड़ोसी भारत के साथ आपसी सम्मान को बहुत महत्व देता है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है, कि वो आइंदा पोस्ट करते हुए उन सामग्रियों की गहनता से जांच करेंगी, ताकि फिर से ऐसा ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+