चीनी जासूसी जहाज को मालदीव ने हिंद महासागर में बुलाया... भारत से दुश्मनी निकालने में जुटे मोहम्मद मुइज्जू!
हिंद महासागर के इलाके में चीन के जासूसी जहाजों की गतिविधियां कुछ सालों में लगातार बढ़ी है। इन जहाजों में जासूसी करने और डाटा इकठ्ठा करने वाले आधुनिक उपकरण लगे होते हैं। श्रीलंकाई पोर्ट पर चाइनीज जहाज के लैंड करने को लेकर भारत और अमेरिका कई बार चिंता भी जता चुके हैं।
इस बीच खबर आ रही है कि चीन का जासूसी जहाज जियांग यांग होंग 03 हिंद महासागर में घुस चुका है। ऐसी खबर है कि श्रीलंका द्वारा विदेशी जहाजों के अपने देश में घुसने पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब ये मालदीव की तरफ बढ़ रहा है। ऐसा दावा ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) के ऑब्जर्वर्स और समुद्री ट्रैकिंग पोर्टल ये दावा कर रहे हैं।

मालदीव की प्रतिक्रिया
चीनी जासूसी जहाज के मालदीव जाने को लेकर अब मालदीव की प्रतिक्रिया आई है। मालदीव ने मंगलवार को चीनी अनुसंधान पोत या 'जासूसी' जहाज जियांग यांग होंग 3 की रिपोर्टों पर एक बयान जारी किया और इस बात की पुष्टि की कि माले में चीनी जासूसी जहाज ठहरेगा।
मालदीव ने कहा कि चीन ने कर्मियों के रोटेशन को लेकर मालदीव सरकार से राजनयिक अनुरोध किया है। मालदीव ने यह भी कहा कि द्वीप राष्ट्र "हमेशा मित्र देशों के जहाजों के लिए एक स्वागत योग्य गंतव्य रहा है"।
चीन ने किया था अनुरोध
बयान में कहा गया है, "विदेश मंत्रालय यह सूचित करना चाहता है कि पोर्ट कॉल करने के लिए आवश्यक मंजूरी के लिए चीन सरकार द्वारा मालदीव सरकार से एक राजनयिक अनुरोध किया गया था।" चीनी व्यापारिक जहाज के 8 फरवरी को माले पहुंचने की उम्मीद है। इसे 22 जनवरी को इंडोनेशिया में जकार्ता के तट पर जावा सागर में देखा गया था।
मालदीव की ओर जाने वाले चीनी जहाज की रिपोर्ट सोमवार को तब सामने आई जब ओपन सोर्स इंटेलिजेंस शोधकर्ता डेमियन साइमन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि "चीनी खोजी जहाज, जियांग यांग होंग 03, हिंद महासागर के इलाके में घुस रहा है। ये अपनी मंजिल माले दिखा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि ये पोत, हिंद महासागर के इलाके में एक समुद्री सर्वे करेगा। ये भारत के लिए चिंताजनक है।"
श्रीलंका ने लगाया प्रतिबंध
आपको बता दें कि ये जहाज मालदीव इसलिए जा रहा है क्योंकि श्रीलंका ने इसे अपने किसी भी बंदरगाह पर रुकने की इजाजत नहीं दी थी। ये जहाज 4-5 जनवरी को श्रीलंकाई बंदरगाह पर रुकने वाला था लेकिन इससे पहले श्रीलंकाई सरकार ने चीनी जहाजों के देश में रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
नए साल की पहली तारीख को पड़ोसी देश श्रीलंका ने चीन को बड़ा झटका देते हुए भारत के हित में एक अहम फैसला लिया था। श्रीलंका ने अपने समुद्री क्षेत्र में विदेशी जासूसी जहाजों के संचालन पर 12 महीने की रोक लगा दी थी।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications