कनाडा में बस-ट्रक के बीच भिड़ंत, 15 की मौत, 10 घायल
कनाडा में भीषण सड़क हादसा सामने आय़ा है। यहां सेमी ट्रेलर ट्रक और वरिष्ठ नागरिकों से भरी बस के बीच टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा कनाडार के मानिटोबा के कारबरी टाउन में हुआ है।
मानिटोबा कमांडिंग ऑफिसर असिस्टेंट कमिश्नर रॉब हिल ने बताया कि बस में 25 लोग सवार थे, जिसमे अधिकतर वरिष्ठ नागरिक थे, इसकी ट्रेक से टक्कर हो गई। बस वेस्टर्न मानिटोबा शहर के डॉफिन जा रही थी।

रॉब हिल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। रॉब ने कहा कि यह दुखद दिन है, इस दिन को पूरे कनाडा में बड़े हादसे के तौर पर कोई नहीं भूल सकता है।
डॉफिन में कई लोग अपने करीबियों का हाल जानने के लिए परेशान हैं। जो लोग अपने करीबियों का हाल जानने का इंतजार कर रहे हैं उनके दुख की मैं कल्पना नहीं कर सकता हूं, उन्हें यह भी नहीं पता है कि उनके चाहने वाले लौटेंगे भी या नहीं। मैं माफी चाहता हूं कि मैं आपको इतनी जल्दी सही आंकड़े नहीं बता सकता।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बस में वरिष्ठ नागरिक सवार थे, ये बस हाईवे 5 पर जा रही थी, जब हादसा हुआ तो यह बस ट्रांस कनाडा हाईवे को पास कर रही थी।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करे लिखा, मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करता हूं, मैं घायलों की जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। जिन लोगों ने अपनो को खोया है उनके दुख की मैं कल्पना नहीं कर सकता, पूरा कनाडा आपके साथ है।












Click it and Unblock the Notifications