न्यूजीलैंड के वेलिंगटन स्थित हॉस्टल में लगी आग, 10 की मौत
न्यूजीलैंड के वेलिंगटन स्थित चार मंजिला हॉस्टल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 10 की मौत हो गई है, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में स्थित चार मंजिला हॉस्टल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बतायाकि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
पुलिस का कहना है कि उनके पास मृतकों की सटीक जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या 10 के करीब हो सकती है। घटना के बाद देर रात 12.30 बजे आपात सेवाओं को बुला लिया गया है।
वेलिंगटन फायर एवं इमरजेंसी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर निक प्याट ने कहा कि 52 लोग हॉस्टल में थे, लेकिन अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है। प्याट ने कहा कि मैं दुख के साथ यह जानकारी दे रहा हूं कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो सकती है।
हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। यह किसी दर्दनाक सपने की तरह है। इससे बुरा नहीं हो सकता है। पुलिस ने कहा कि आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications