गाजा के राफा में इजराइल की सेना पर बड़ा हमला, विस्फोट में 8 जवानों की मौत
दक्षिणी गाजा में आज बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में इजराइल के 8 जवानों की मौत हो गई है। गाजा में जनवरी के बाद यह इजराइल सेना के लिए यह अबतक का सबसे बड़ा धमाका है, जिसमे इजराइल के 8 जवानों की जान चली गई।
इस धमाके में कैप्टन वासेम महमूद, जोकि कॉम्बैट इँजीनियरिंग कॉर्प 601 बटालियन के डिप्टी कंपनी कमांडर हैं, उनकी मौत हो गई है। बाकी के 7 जवानों की अभी तक पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इजराइल की सेना के जवान कॉम्बैट इंजीनियरिंग वेहिकल में थे, इसी दौरान यह धमाका हुआ। यह हादसा शनिवार की सुबह 5 बजे हुआ है।
गौर करने वाली बात है कि राफा में इजराइल और हमास के बीच लड़ाई चल रही है। इससे पहले इजराइल के हमले में तकरीबन 19 फिलिस्तीनी मारे गए थे। शनिवार की सुबह जब दक्षिणी गाजा शहर के ताल अल-सुल्तान इलाके में एक मिशन से लौट रहा था, उसी दौरान धमाका हुआ।
हमास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बख्तबंद गाड़ी पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसमे इजराइळ के सैनिक मारे गए हैं। इजराइल की सेना राफा में ऑपरेशन चला रही थी, अब माना जा रहा है कि संघर्ष विराम हो और चर्चा की शुरुआत हो।












Click it and Unblock the Notifications