Maharashtra: फर्जी IAS पूजा खेडकर का एक और कांड आया सामने, मां ने ट्रक ड्राइवर को किया किडनैप!
Maharashtra: नवी मुंबई के ऐरोली सिग्नल पर हुए सड़क हादसे के बाद लापता हुआ एक ट्रक चालक आखिरकार मिल गया है। पुलिस ने बताया कि यह चालक पुणे के चतुःश्रृंगी इलाके में फर्जी तरीके से IAS बनी और जांच के बाद बर्खास्त हुईं पूजा खेड़कर के घर से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूजा खेड़कर के लिए नई कानूनी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इस मामले में उनके माता-पिता पर किडनैपिंग को लेकर FIR दर्ज हुई है।
फर्जी तरीके से बनी थी IAS अधिकारी
गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में केंद्र सरकार ने पूजा खेड़कर को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से बर्खास्त कर दिया था। यह कार्रवाई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा उनके चयन को रद्द करने के बाद हुई थी। खेड़कर पर आरोप था कि उन्होंने धोखाधड़ी कर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और विकलांगता कोटा का गलत तरीके से लाभ उठाया।

यूपीएससी ने जांच में पाया था कि पूजा खेड़कर ने कई बार अपनी पहचान छिपाकर सिविल सेवा परीक्षा दी। उन्होंने खुद को कभी दृष्टिबाधित बताया था तो कभी विकलांग। हालांकि मामला सामने आने के बाद उनका झूठ पकड़ा गया। इसके चलते उनका चयन रद्द किया गया और उन्हें आजीवन सिविल सेवा परीक्षा देने से प्रतिबंधित कर दिया गया।
अब क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, नवी मुंबई के ऐरोली सिग्नल पर एक मिक्सर ट्रक और कार के बीच टक्कर हुई। मिक्सर ट्रक चला रहे चालक का नाम प्रहलाद कुमार है। हादसे के बाद कार में सवार दो लोगों ने प्रहलाद कुमार को जबरन अपनी कार में बैठा लिया और अपने साथ ले गए। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और टक्कर मारने वाली कार की पहचान की। यह कार MH 12 RT 5000 नंबर प्लेट वाली थी। जांच में पता चला कि कार पुणे के चतुःश्रृंगी क्षेत्र में पूजा खेड़कर के घर पर खड़ी है। पुलिस ने वहां छापेमारी कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
वादग्रस्त आणि निलंबित प्रशिक्षणार्थी आयएएस अधिकारी पूजा खेडकर हिच्या आईचा आणखी एक प्रताप पुढे आला असून पोलिसांनी गुन्हा दाखल केला आहे. दिनांक 13 सप्टेंबर 2025 रोजी सायंकाळी सात वाजताच्या सुमारास मुलुंड ते ऐरोली रोडवरील ऐरोली हद्दीतील सिग्नलवर प्रल्हाद कुमार वय 22 राहणार तुर्भे… pic.twitter.com/61ZzrvHAl0
— Vijay Kumbhar (@VijayKumbhar62) September 14, 2025
पूजा की मां ने क्या किया?
पुलिस का कहना है कि जब वे पूजा खेड़कर के घर पहुंचे तो उन्हें पूजा खेड़कर की मां, मनोरमा खेड़कर ने अंदर नहीं आने दिया। पुलिस के मुताबिक, मनोरमा खेड़कर ने दरवाजा खोलने से इनकार किया और पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने की भी कोशिश की। कहा ये भी जा रहा है कि पूजा के माता-पिता ने पुलिस टीम को देखकर पालतू कुत्तों को छोड़ दिया था।
एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक कांस्टेबल, मनोरमा खेड़कर को कहते सुना जा सकता है -
"आप दरवाजे नहीं खोल रही हैं, सहयोग नहीं कर रही हैं।" वीडियो में 'IPS' शब्द का भी जिक्र है, लेकिन संदर्भ स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मनोरमा खेड़कर को समन जारी किया है और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया है।
विवादों से पुराना नाता
यह पहला मौका नहीं है जब मनोरमा खेड़कर विवादों में आई हैं। पिछले साल एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें भूमि विवाद के दौरान बंदूक लहराते हुए देखा गया था। इस घटना के बाद रायगढ़ जिले के हिरकनवाड़ी गांव से उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
फरार हैं पूजा के पिता
पुलिस अब पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जब प्रह्लाद कुमार का अपहरण किया गया, तब गाड़ी में दिलीप खेडकर मौजूद था। दिलीप खेडकर खुद महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण विभाग में अधिकारी रह चुका है। रिटायरमेंट के बाद वो राजनीति में भी सक्रिय है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications