IT की एक गलती से लुफ्थांसा एयरलाइन्स का कम्प्यूटर सिस्टम हुआ खराब, जर्मनी में दर्जनों फ्लाइट्स कैंसल

लुफ्थांसा ने कहा कि कमी को करने और सिस्टम को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश जारी है। कंपनी इस मामले की जांच भी कर रही है कि आखिर पूरे ग्रुप के IT सिस्टम पर इसका असर कैसे हुआ।

Lufthansa airlines Flights Delayed

Image: Oneindia

दुनिया के सबसे बड़े फ्लाइट ऑपरेटर में से एक जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइन्स के कम्प्यूटर सिस्टम में बुधवार को बड़ी तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। कंपनी ने बयान में कहा- IT सिस्टम फेल होने की वजह से यह दिक्कत हुई है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि लुफ्तहंसा के सर्वर्स में यह परेशानी क्यों आई है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लुफ्तहांसा की सेवाओं पर पूरी दुनिया में असर पड़ा है। इस बीच फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट ने भी सभी विमानों की लैंडिंग रोक दी है।

सिस्टम को ठीक करने की कोशिशें जारी

लुफ्थांसा ने कहा कि कमी को करने और सिस्टम को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश जारी है। कंपनी इस मामले की जांच भी कर रही है कि आखिर पूरे ग्रुप के IT सिस्टम पर इसका असर कैसे हुआ। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा- सिर्फ लुफ्थांसा ग्रुप की फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। हम इसे बहुत जल्द ठीक कर लेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जर्मनी के कई हवाईअड्डों पर अफरा-तफरी मची हुई है और हजारों यात्री चेक-इन के लिए इंतजार कर रहे हैं।

शेयरों में भी आई गिरावट

IT में आई दिक्कत की वजह से लुफ्थांसा के शेयर धड़ाम से गिर गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइंस के शेयरों में 1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज कि गयी है। खास बात यह है कि यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब दो दिन बाद ही जर्मनी के 7 एयरपोर्ट्स के कर्मचारियों ने कुछ मांगों को लेकर हड़ताल करने की धमकी दी है।

अमेरिका में भी आई थी ऐसी समस्या

इससे पहले बीते महीने अमेरिका में भी एक ऐसी ही समस्या आई थी जब एक तकनीकी समस्या के कारण कई विमानों को रद्द कर दिया गया था। एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से लगभग 4000 से भी अधिक विमान तय समय पर उड़ नहीं पाए और बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। अमेरिकी विमानसेवा इतिहास में इस तरह की यह पहली घटना थी। हालांकि कुछ घंटों तक ठप रहने के बाद फिर से हवाई सेवा शुरू हो गई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय नियंत्रण प्रणाली के नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण उड़ानों के संचालन में देरी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+