Love Life of Putin: सफाईकर्मी, कैलेंडर गर्ल से लेकर जिमनास्ट तक, पुतिन के इन महिलाओं संग रहे अफेयर, हुआ खुलासा
Love Life of Putin: एक नई किताब जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। किताब के मुताबिक व्लादिमीर पुतिन का जीवन कई महिलाओं के साथ गुप्त और विवादास्पद संबंधों से भरा हुआ है। कई जांचों और लोगों की गवाहियों ने पूर्व केजीबी एजेंट की कथित दोहरी जिंदगी का खुलासा किया है, जिसमें उनके प्रेम संबंधों और एक "कवर स्टोरी" का जिक्र किया गया है।
दो रूसी पत्रकारों की सनसनीखेज किताब
यह किताब दो रूसी विपक्षी पत्रकारों, रोमन बडानिन और मिखाइल रूबिन ने लिखी है, जिसका नाम है "The Tsar Himself: How Vladimir Putin Deceived Us All"। इसमें बताया गया है कि पुतिन का जीवन झूठ, धोखे और रहस्यों से भरा रहा है।

अच्छे परिवार से लेकर टूटे रिश्तों तक
पुतिन का पालन-पोषण पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों में हुआ था। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी ल्यूडमिला से शादी की थी, जो एक पूर्व एयर होस्टेस थीं। दोनों की दो बेटियां हैं। हालांकि, 2014 में यह रिश्ता टूट गया, जब ल्यूडमिला ने पुतिन से तलाक ले लिया - माना जाता है कि इसकी वजह उनके विवाह से इतर कई प्रेम संबंध थे।
दुकान साफ करने वाली के प्यार में पड़े थे पुतिन
किताब के दावे के अनुसार, पुतिन के राष्ट्रपति बनने से पहले ही उन्होंने 20 साल की पूर्व दुकान क्लीनर स्वेतलाना क्रिवोनोगिख के साथ संबंध शुरू किए थे। 2003 में स्वेतलाना ने एक बेटी, एलिजावेटा, को जन्म दिया, जिसे पुतिन ने कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया।
क्रिवोनोगिख बनीं अरबपति महिला
इस रिश्ते के बाद स्वेतलाना क्रिवोनोगिख बेहद धनी हो गईं। उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक लक्जरी स्की रिसॉर्ट और एक बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी। इस कथित संबंध का खुलासा पुतिन के क्रेमलिन सहयोगी की पत्नी मरीना ने किया था।
17 साल की लड़की संग अफेयर
किताब में यह भी दावा किया गया है कि एक 17 साल छात्रा, अलीसा खार्चेवा, जो पुतिन के सम्मान में बने एक कामुक कैलेंडर में दिखाई दी थी, उसे एक साल तक नियमित रूप से पुतिन के आवास पर लाया जाता था। अलीसा ने 2010 में "व्लादिमीर व्लादिमीरोविच, आप सबसे अच्छे हैं!" शीर्षक वाले कैलेंडर के लिए लॉन्जरी में पोज़ दिया था। पुतिन से मिलने के बाद, खार्चेवा को मॉस्को के एक आलीशान इलाके में फ्लैट मिला और प्रतिष्ठित मॉस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में दाखिला भी।
जिमनास्ट के चक्कर में पुतिन हुए थे दीवाने
किताब में यह भी दावा किया गया है कि पुतिन का पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना काबाएवा के साथ भी रिश्ता था। 72 साल पुतिन ने इस रिश्ते या अपने कथित दो बेटों की मौजूदगी की कभी पुष्टि नहीं की।
फ्रांसीसी पत्रकार का खुलासा
फ्रांसीसी पत्रकार सेलीन नोनी, जिन्होंने "Alina: Putin's Secret Love" नामक किताब लिखी है, ने बताया कि यह रिश्ता 2006 में शुरू हुआ था - यानी पुतिन और ल्यूडमिला के तलाक की घोषणा से सात साल पहले।
गुप्त बच्चों को दिए गए नकली नाम
किताब में यह खुलासा भी किया गया है कि पुतिन ने काबाएवा के साथ अपने गुप्त बच्चों को नकली नाम दिए थे। कथित तौर पर उनके दो बेटे - दस वर्षीय इवान और छह वर्षीय व्लादिमीर जूनियर - को "स्पिरिडोनोव" उपनाम दिया गया था।
पहला फुटेज और जिमनास्टिक ट्रेनिंग
एक वीडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर पुतिन का छोटा बेटा अपनी जिमनास्टिक अकादमी में करतब दिखा रहा है। इसमें 10 साल के इवान का इंटरव्यू भी है, जिसमें वह ओलंपिक कोच एलेक्सी नेमोव से सीखे गए नए मूव्स की बात कर रहा है।
राज्य डेटाबेस से हटाए गए रिकॉर्ड्स
किताब में दावा है कि इन बच्चों की जानकारी राज्य के डेटाबेस से हटा दी गई है और "स्पिरिडोनोव" उपनाम से उनकी पहचान छिपाई गई है। पूरा इलाका, जहां उनका परिवार रहता है, सख्ती से सुरक्षित है।
पारिवारिक नाम से जुड़ा इतिहास
"स्पिरिडोनोव" नाम पुतिन के दादा स्पिरिडोन पुतिन के नाम पर रखा गया माना जाता है। स्पिरिडोन पुतिन सोवियत संघ के संस्थापक व्लादिमीर लेनिन के निजी शेफ थे और जोसेफ स्टालिन के लिए भी खाना बनाते थे।
लेखकों ने दी सफाई - 'पब्लिक फिगर का जीवन छिपाया नहीं जा सकता'
किताब को लिखने वाले एक लेखक बडानिन ने कहा कि बच्चों के नाम और तस्वीरें उजागर करना जरूरी था, क्योंकि पुतिन देश के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा, "पुतिन पूरी तरह पाखंडी हैं, उनका पाखंड ही उनका असली चेहरा है।" लेखक ने कहा, "पारंपरिक परिवार पर उनके विचार हमेशा बदलते रहे हैं और केवल राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग किए गए हैं।"
'फर्स्ट मिस्ट्रेस' अलीना काबाएवा का रहस्यमय जीवन
रूस की तथाकथित "फर्स्ट मिस्ट्रेस" अलीना काबाएवा, जो अब 40 साल की हैं, कथित तौर पर हाल के महीनों में पुतिन के गुप्त वन महल में रह रही हैं। 2008 से ही यह अटकलें हैं कि वह पुतिन की गुप्त प्रेमिका और उनके सबसे छोटे बच्चों की मां हैं। पिछले महीने पुतिन की मृत्यु की अफवाहों के बाद अलीना सार्वजनिक रूप से नहीं दिखीं। वह महिला, जो हमेशा सुर्खियों में रहती थीं, अब पूरी तरह गायब हैं।
खेल की दुनिया से राजनीति तक का सफर
अलीना, जो पुतिन से 31 साल छोटी हैं, एक समय "रूस की सबसे लचीली महिला" कहलाती थीं। उन्होंने 2004 में एथेंस ओलंपिक में स्वर्ण और 2000 सिडनी ओलंपिक में कांस्य जीता था। उनके नाम 2 ओलंपिक, 14 विश्व और 21 यूरोपीय पदक हैं, हालांकि डोपिंग के कारण 6 विश्व पदक उनसे छीन लिए गए।
नग्न फोटोशूट और बढ़ती लोकप्रियता
2004 में एक पुरुषों की पत्रिका के लिए नग्न पोज़ देने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। फोटोग्राफर मिखाइल कोरोलोव के अनुसार, "उन्हें मनाने की जरूरत ही नहीं थी, वह बेहद आत्मविश्वास से भरी थीं।"
जिम्नास्टिक से राजनीति की ओर
खेल से संन्यास लेने के बाद अलीना राजनीति में आईं। 2007 से 2014 तक वह यूनाइटेड रशिया पार्टी की सांसद रहीं और समलैंगिक विरोधी कानूनों का समर्थन किया। बाद में उन्हें मॉस्को के सबसे बड़े क्रेमलिन-समर्थक मीडिया समूह नेशनल मीडिया ग्रुप का प्रमुख नियुक्त किया गया, जबकि उन्हें मीडिया प्रबंधन का कोई अनुभव नहीं था। लंबे अरसे से अलीना को रूस की "अनक्राउन क्वीन" कहा जाने लगा है। उन्होंने इस रहस्यमय छवि का पूरा आनंद लिया।
पुतिन की बेटियां और उनके गुप्त नाम
पुतिन की तीन बेटियां अब गुप्त नहीं हैं। बड़ी बेटी मारिया "वोरोन्त्सोवा", दूसरी कतेरीना "तिखोनोवा" नाम से जानी जाती हैं। वहीं 22 साल की लुइज़ा "रोसोवा" उपनाम का उपयोग करती हैं, जिन्हें "एलिजावेटा क्रिवोनोगिख" के नाम से भी जाना जाता है। लुइज़ा के पास "रुडनोवा" नाम से पासपोर्ट भी है - जो पुतिन के एक पुराने करीबी दोस्त के परिवार का नाम था।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications