लॉस एंजेलिस के सड़कों पर गरमाया माहौल, ट्रंप ने उतारे नेशनल गार्ड, जनता ने रोकी फ्रीवे
Los Angeles Immigration Protests: व्हाइट हाउस की मानें तो ट्रंप सरकार ने लॉस एंजेलिस में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड को मैदान में उतार दिया है। ये हंगामा शुक्रवार शाम से शुरू हुआ, जब लोगों ने इमिग्रेशन छापेमारी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध जताना शुरू किया। इस दौरान कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं। ये विरोध शनिवार-रविवार तक चलता रहा और रविवार शाम तो माहौल और गरमा गया, जब गुस्साए लोगों ने 101 फ्रीवे पर ट्रैफिक ही रोक दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने इस भीड़ को गैरकानूनी सभा करार देकर हटाने की कोशिश की।
यह घटनाक्रम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कैलिफोर्निया में कानून हीनता से निपटने के लिए 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने यह जानकारी दी।

लॉस एंजेलिस में हालात तनावपूर्ण
रविवार को लॉस एंजेलिस में हालात तब और तनावपूर्ण हो गए जब हजारों प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप द्वारा नेशनल गार्ड की असाधारण तैनाती के विरोध में सड़कों पर उतरकर एक प्रमुख फ्रीवे को अवरुद्ध कर दिया और कुछ स्वचालित वाहनों को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय कानून प्रवर्तन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस, रबर की गोलियां और फ्लैश बम का इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़ें America में चीनी छात्रों की एंट्री बंद? जानिए Donald Trump के इस फैसले के पीछे क्या है वजह
कमांडो की मौजूदगी से डर का माहौल
कुछ पुलिस वाले घोड़ों पर बैठकर गश्त लगाते नजर आए, वहीं बाकी दंगा नियंत्रण वाले पूरे सामान के साथ उन नेशनल गार्ड के जवानों के पीछे खड़े थे, जिन्हें हाल ही में पकड़े गए अप्रवासियों को रखे गए डिटेंशन सेंटर समेत कई सरकारी इमारतों की हिफाज़त के लिए तैनात किया गया है। ये झड़पें ट्रंप की इमिग्रेशन नीतियों के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के तीसरे दिन हुईं। इलाके में करीब 300 फेडरल जवानों की मौजूदगी ने वहां के लोगों में डर और नाराज़गी दोनों बढ़ा दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications