लंदन में भारत पाक जोड़ी, सादिक मेयर तो राजेश डिप्टी मेयर
लंदन। पिछले कुछ दिनों से लंदन के पहले मुसलमान मेयर सादिक खान खबरों में हैं। सादिक ने अब कुछ ऐसा कर दिया है कि वह फिर से खबरों में आ गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर ही तनातनी रहती है और दोनों देश एक दूसरे को किसी न किसी तरह से हराने में लगे रहते हैं।

सादिक खान ने लंदन के डिप्टी मेयर के लिए एक भारतीय को चुना है। सादिक ने मध्य प्रदेश के इंदौर मे जन्मे 39 वर्षीय बिजनेसमैन राजेश अग्रवाल को डिप्टी मेयर बनाया है।
इस खबर के बसद से राजेश के घर में जश्न का माहौल बना हुआ है। राजेश का जन्म वर्ष 1977 इंदौर में ही पैदा हुए थे। उनके बड़े भाई योगेश अग्रवाल की मानें तो जैसे ही उन्हें इस बात की सूचना मिली की राजेश डिप्टी मेयर बने हैं।
योगेश अग्रवाल के मुताबिक यह पूरे देश और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। राजेश अग्रवाल ने इंदौर के ही एक स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने शहर के कॉलेज से प्रबंधन की डिग्री हासिल की
भारत में राजेश ने करीब एक वर्ष तक काम किया और उस नौकरी से उन्हें सिर्फ 5,000 रुपए मिलते थे। वर्ष 2001 में राजेश लंदन चले गए और वहां फॉरेन एक्सचेंज अपना बिजनेस शुरू किया।
राजेश फॉरेन एक्सचेंज कंपनी रेशनल एफएक्स और आनलाइन पेमेंट कंपनी जेंडपे के मालिक है। पिछले वर्ष उनकी कंपनियों का एनुअल बिजनेस 351 मिलियन पाउंड यानि करीब 800 करोड़ रुपए का था।












Click it and Unblock the Notifications