गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप को कहने पर पिता की हत्या के लिए खरीदा बम, आठ साल की जेल
नई दिल्ली। ब्रिटेन मे भारतीय मूल के एक युवक ने ऑनलाइन बम खरीद लिया। वो इससे अपने पिता को ही मारना चाहता था, पुलिस ने मामले की जांच के बाद युवक तो गिरफ्तार कर लिया। युवक अपने पिता से इसलिए खफा था क्योंकि वो उसका ब्रेकअप कराना चाह रहे थे। इस मामले को लेकर लंदन के एक कोर्ट ने युवक को आठ साल की जेल की सजा सुनाई है।

पिता नहीं चाहते थे अंग्रेज प्रेमिका
इस युवक का लंदन की ही एक लड़की से अफेयर चल रहा था लेकिन उसके पिता चाहते थे कि वो भारतीय मूल के लोगों में ही दोस्ती रखे। पिता ने लगातार इंकार किया तो उसने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई और इसके लिए ऑनलाइन विस्फोटक खरीदने की कोशिश की।

पिछले साल किया था गिरफ्तार
ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी ने बीते साल मई में गुरतेज सिंह रंधावा को गिरफ्तार किया था। गुरतेज ने एक कार बम ऑर्डर किया था लेकिन ये पुलिस की निगाह में आ गया और उन्होंने इसकी जांच की। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में नवंबर, 2017 में गुरतेज को किसी अन्य के जीवन को खतरे में डालने एवं गंभीर रूप से जख्मी करने की मंशा से विस्फोटक रखने का दोषी पाया था।

अदालत ने कहा, तुम पर अपराध साबित हुआ
अदालत में इस मामलें सुनवाई के बाद शुक्रवार को गुरतेज को सजा सुनाई गई। जस्टिस चीमा ग्रब ने सजा सुनाते हुए कहा कि सबूतों से साफ है आपने प्रेमिका के साथ रहने के लिए मना करने पर पिता को मारने की कोशिश की और इसके लिए विस्फोटक खरीदा। इसके लिए अदालत ने आपको दोषी पाया है और सजा सुनाती है।












Click it and Unblock the Notifications