लिज ट्रस की फ्रांस के राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल, ऋषि सुनक को होगा फायदा, बन पाएंगे PM?

लंदन, 26 अगस्तः ब्रिटेन में पीएम पद के लिए उम्मीदवारों की रेस अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। दो सप्ताह से भी कम वक्त में यह तय हो जाएगा कि बोरिस जॉनसन की जगह कौन ले रहा है। अंतिम दौर की लड़ाई भारतीय मूल के ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस के बीच है। ऐसे में इन दिनों प्रधानमंत्री के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी चल रही है। दोनों नेता अपने चुनाव प्रचार में आक्रमक भाषण देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच लिज ट्रस ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर ऐसा बयान दे दिया जिसकी हर जगह आलोचना हो रही है।

लिज ट्रस ने दिया अटपटा जवाब

लिज ट्रस ने दिया अटपटा जवाब

विदेश सचिव ट्रस ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों ब्रिटेन के दोस्त हैं या दुश्मन इस पर जूरी एक मत नहीं है। अगर वह प्रधानमंत्री बनती हैं तो वह शब्दों से नहीं बल्कि उनके कर्मों से उनको परखेंगी। नॉर्विच में एक हस्टिंग्स कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में लिज ट्रस ने यह टिप्पणी की। वहीं, प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के ऋषि सुनक से जब यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने मैक्रों को 'दोस्त' बताया। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ब्रिटेन के मित्र हैं और अगर वह जॉनसन की जगह प्रधानमंत्री बने तो यूरोप के साथ ब्रिटेन के संबंधों को दोबार स्थापित करना चाहेंगे।

विपक्षी पार्टी ने की आलोचना

विपक्षी पार्टी ने की आलोचना

ट्रस के बयान से नाराज विपक्षी लेबर पार्टी ने निर्णय में भारी कमी का आरोप लगाया और कहा कि इसे ब्रिटेन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक फ्रांस के अपमान के रूप में देखा जाएगा। ट्रस की अपनी पार्टी के सहयोगियों ने भी उनकी टिप्पणियों की आलोचना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। पूर्व विदेश मंत्री एलिस्टेयर बर्ट ने कहा कि उन्होंने एक गंभीर गलती की है और उन्हें कूटनीतिक लहजे में बोलना चाहिए था। ट्रस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंजर्वेटिव पार्टी के पूर्व मंत्री गेविन बारवेल ने कहा, ' आपको सोचना चाहिए था विदेश सचिव कि हम फ्रांस के साथ सैन्य गठबंधन में शामिल हैं।

फ्रांस की मीडिया भी कर रही आलोचना

फ्रांस की मीडिया भी कर रही आलोचना

लिज ट्रस की टिप्पणी पर फ्रांस की मीडिया भी बेहद आक्रमक हो गया है और उनके बयान की आलोचना में लग गया है। ब्रिटिश मीडिया ने ब्रेक्सिट के बाद ब्रिटेन और फ्रांस के बीच आए तनावों के प्रमुख्ता से उजागर किया है। इससे पहले लिज ट्रस परमाणु बटन दबाने के बयान को लेकर भी खूब चर्चा में आ गयी थीं जब उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो वह तत्काल परमाणु बम का बटन दबाने के लिए तैयार हैं, वे पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने यह बात तब कही जब कार्यक्रम के होस्ट ने उनसे परमाणु युद्ध से जुड़े फैसले को लेकर सवाल किया।

लिज ट्रस ने परमाणु बम पर की टिप्पणी

लिज ट्रस ने परमाणु बम पर की टिप्पणी

दरअसल कार्यक्रम के होस्ट जॉन पीनार ने उनसे परमाणु युद्ध से जुड़े फैसले को लेकर सवाल किया। पीनार ने खुद कहा कि अगर उन्हें ऐसा फैसला करना पड़ा तो वह शारीरिक रूप से बीमार महसूस करेंगे। लेकिन लिज ट्रस ने इसके विपरीत बिना किसी इमोशन के कहा कि वह न्यूक्लियर हमले के आदेश देंगी। मालूम हो कि चुनाव से पहले हुए ज्यादातर चुनाव सर्वेक्षण में ट्रस प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे थीं। ऋषि सुनक ने कहा है कि अभी भी सबकुछ बाकी है। हालांकि सुनक ने पुष्टि की है कि अगर वह चुनाव हार जाते हैं तो राजनीति छोड़ने की उनकी कोई योजना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+