सर्कस में टाइगर हुआ आदमखोर, लाइव परफॉर्मेंस में ट्रेनर किया हमला, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
इटली में एक सर्कस में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान टाइगर ने ट्रेनर पर हमला कर दिया। इसके बाद उसकी गर्दन को अपने दांत में दबोच लिया....सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

सर्कस में शेर को अपने इशारे पर नचाने वाले रिंग मास्टर को देखकर हर किसी को हैरानी होती है। लेकिन सर्कस में बाघ के सामने खड़े होकर कमांड देने वाले रिंग मास्टर को मौका पड़ने पर शेर नहीं छोड़ता। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लाइव प्रदर्शन के दौरान जब केज में टाइगर के सामने खड़ा होकर कमांड कर दे रहा था, तभी दूसरे बाघ ने ट्रेनर पर हमाल कर दिया है। ये खौफनाक मंजर दर्शकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

इटली के लेसे के सर्कस के लाइव शो की है ये घटना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इटली के लेसे प्रांत में गुरुवार शाम की ये घटना है, लाइव शो के दौरान एक बाघ ने सर्कस ट्रेनर पर हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो, जो कई सोशल मीडिया साइटों पर सामने आया है, उस भयानक क्षण को कैद कर लिया है जब सर्कस ट्रेनर को अपने दांतों से पकड़कर जमीन पर खींच लिया और फिर

दांत से घसीटने लगा टाइगर तो दर्द से चीखता रहा ट्रेनर
ट्विटर पर साझा की गई क्लिप में सर्कस ट्रेनर को दूसरे बाघ पर ध्यान केंद्रित करते हुए दिखाया गया है तभी दूसरा बाघ पीछे से उस पर झपटता है। इवान ओर्फेई के रूप में पहचाने जाने वाले 31 वर्षीय ट्रेनर दर्द में चीखता सुनाई दे रहा है और खुद को बाघ के चंगुल से छुड़ाने के लिए संघर्ष करता है, विशाल टाइगर उसकी गर्दन पर काटता है और अपने दांतों से उसके पैर को छेद देता है।

टाइगर के हमले से ट्रेनर का हुआ ये हाल
इस दौरान दर्शकों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दे रही है। हालांकि सौभाग्य से ट्रेनर ओर्फेई बाघ के चंगुल से बच गए जब उनके सहायक ने बाघ को मेज से पीटा, जिससे वह लंगड़ा कर भाग गया । ट्रेनर की गर्दन, पैर और बांह में गहरे घाव के साथ लेसे के वीटो फाज़ी अस्पताल ले जाया गया। सौभाग्य से जानलेवा हमले के बाद भी वो बच गए, वर्तमान में इलाज के लिए अस्पताल में हैं। इस बीच, बाघ को पशु चिकित्सा परीक्षणों से गुजरने के लिए शो के बाद अलग कर दिया गया है।

सर्कर मैनेजर ने बताया कैसी है अब ट्रेनर की हालत
घटना के बाद सर्कस मैनेजर ने कहा कि '' मरीना ओर्फेई सर्कस का प्रबंधन अपने सहयोगी इवान ओर्फेई के साथ हुई दुर्घटना पर बहुत दुखी है। उन्होंने बताया इवान, एक अत्यधिक कुशल प्रोफेशलन ट्रेनर हैं, शो के दौरान एक बाघ द्वारा उन पर हमला किया गया और सौभाग्य से उसे मामूली चोटें आई थीं हालांकि कोई चिंता की बात नहीं है।
Incidente al Circo per #ivanorfei, attaccato alle spalle da una Tigre davanti ai bimbi del pubblico
— SALLY (@LaSamy65280885) December 31, 2022
Ricoverato in codice rosso#circo #Orfei pic.twitter.com/VgYDvuxkJT












Click it and Unblock the Notifications