पापा-बेटी की जोड़ी ने 'बिजली-बिजली' सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, कि पलक तिवारी भी शरमा जाएं, देखें Video

नई दिल्ली, 21 दिसंबर: हाल ही में रिलीज हुआ हार्डी संधु और पलक तिवारी का नया पंजाबी सॉन्ग 'बिजली-बिजली' ने तहलका मचा रखा है। सोशल मीडिया पर गाने की जमकर धूम देखी जा रही है। लोग अपने स्टेट्स से लेकर वीडियो रिल्स में इस सॉन्ग को खूब यूज कर रहे हैं। साफ कहे तो गाने की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। सेलिब्रिटी से लेकर आम आदमी तक सब इस गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं, इंटरनेट पर जहां देखों वहां सैकड़ों वीडियोज मिल जाएंगे। अब एक पापा-बेटी की क्यूट जोड़ी ने इस गाने पर ऐसा डांस किया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया। इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बाप-बेटी के डांस वीडियो वायरल

बाप-बेटी के डांस वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बाप-बेटी के इस डांस वीडियो को देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे। एक पिता अपनी प्यारी सी छोटी बेटी ने साथ 'बिजली-बिजली' गाने पर ऐसे डांस मूव्स दिखा रहे हैं कि मानों बच्ची को देखकर गाने की रियल एक्ट्रेस पलक तिवारी तक शरमा जाए। बच्ची डांस करती और मुस्कुराती हुई बेहद प्यारी लग रही है। यकीन मानिए जिसने भी इस वीडियो को देखा होगा उसका एक बार में मन नहीं भरेगा।

1 मिलियन से ज्यादा बार देखा

1 मिलियन से ज्यादा बार देखा

इस वीडियो में डांस करने वाली बेटी का नाम वेरोनिका है, जबकि पिता का नाम पाब्लो है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट pabloeveronica01 पर इस डांस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें दोनों हार्डी संधू के गाने पर जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 17 दिसंबर को पोस्ट किया गया था।

'बिजली बिजली' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस

'बिजली बिजली' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाब्लो अपनी बेटी वेरोनिका के साथ 'बिजली बिजली' का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। पापा और बेटी वॉशरूम में एक बड़े से आइने के सामने खड़े होकर डांस कर रहे हैं। दोनों के बीच गजब की डांस बॉन्डिंग नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- भारतीय लोगों के स्नेह के साथ india! वीडियो पर अब तक 86 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं भारतीय लोग भी इस जोड़ी पर अपना जमकर प्यार लूटा रहे हैं।

भारतीय फैंस के लिए पोस्ट किया वीडियो

भारतीय फैंस के लिए पोस्ट किया वीडियो

आपको बता दें कि पाब्लो और वेरोनिका वीडियो क्रिएटर हैं। इनके अकाउंट पर आपको दर्जनों डांस वीडियो मिल जाएंगे। पिछले कुछ हफ्तों से पापा-बेटी की इस जोड़ी ने अपने शानदार डांस स्किल से इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। उनके 6.50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। जिसके बाद उन्होंने अपने भारतीय फैंस के लिए यह लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसको यूजर्स खूब पसंद कर रहे है। आप भी देखिए डांस वीडियो..(खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+