VIDEO: घोड़े ने मारी लात तो बौखलाया शेर, बाघ संग मिलकर किया जोरदार हमला

लोगों के मनोरंजन के लिए सर्कस में बनाई गई रिंग अचानक से लड़ाई का अखाड़ा बन गई। रिंग में परफॉर्म कर रहे घोड़े, शेर और बाघ में ऐसी लड़ाई हुई कि देखने वाले सहम गए।

Video

बीजिंग। लोगों के मनोरंजन के लिए सर्कस में बनाई गई रिंग अचानक से लड़ाई का अखाड़ा बन गई। रिंग में परफॉर्म कर रहे घोड़े, शेर और बाघ में ऐसी लड़ाई हुई कि देखने वाले सहम गए। चीन के एक सर्कस में शो से पहले घोड़ा, शेर और बाघ तैयारी कर रहे थे। तीनों को साथ में परफॉर्म करना था लेकिन उनमें बन नहीं रही थी और घोड़े ने शेर को लात मार दी। इसके बाद शेर और बाघ ने मिलकर घोड़े पर हमला कर दिया। जानिए फिर क्या हुआ...

शेर और बाघ ने किया घोड़े पर हमला

शेर और बाघ ने किया घोड़े पर हमला

चीन के हेबेई प्रांत स्थित कांगजाउ शहर में ये पूरी घटना हुई। शहर में ताईयांग सर्कस में घोड़े, शेर और बाघ के साथ शो से पहले की रिहर्सल हो रही थी। रिहर्सल के वक्त तीनों जानवरों में नहीं बन रही थी और घोड़े ने शेर को लात मार दी। इससे शेर गुस्से में आ गया और उसने घोड़े पर हमला करना शुरू कर दिया। शेर के साथ-साथ बाघ भी घोड़े पर वार कर रहा था।

घोड़े को बचाने के लिए आए सर्कस के लोग

घोड़े को बचाने के लिए आए सर्कस के लोग

दोनों के हमले से घोड़ा इतना घबरा गया कि रिंग में गोल-गोल घूमने लगा। शेर और बाघ के हमले से घोड़ा काफी परेशान हो गया। इसके बाद सर्कस के लोगों ने आकर शेर और बाघ को घोड़े से दूर करने की कोशिश की लेकिन वो घोड़े का पीछा छोड़ने को तैयार ही नहीं थे।

देखिए खतरनाक वीडियो-

लोगों ने शेर और बाघ पर चाबूक से वार किया और फिर घायल घोड़े को उनके चंगुल से छुड़ाया। रिंग से निकालकर घोड़े का इलाज कराया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+