VIDEO: बचने के लिए पहाड़ी से कूदा हिरण, शेरनी ने हवा में छलांग लगा कर दिया काम तमाम

शेर जंगल का राजा होता है, जिसकी पकड़ से शिकार का बचना नामुमकिन सा है। उसकी तरह ही शेरनी भी शिकार करने में माहिर होती है। आपने दोनों के शिकार के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन अब एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें शेरों के झुंड ने शिकार के लिए ऐसी छलांग लगाई कि उसे देखने वाले हैरान रह गए। (वीडियो-नीचे)

साउथ अफ्रीका का है वीडियो

साउथ अफ्रीका का है वीडियो

ये वायरल वीडियो कुछ सालों पहले साउथ अफ्रीका के शामवारी गेम रिजर्व में शूट किया गया था, लेकिन एक बार फिर से वायरल हो रहा। गेम रिजर्व में पर्यटक रोजाना की तरह घूमने निकले थे। सड़क के पास ही कम ऊंचाई वाली पहाड़ी थी, जिस पर दो शेरनियां आराम से बैठकर शिकार का इंतजार कर रही थीं।

खतरे पर नहीं पड़ी नजर

खतरे पर नहीं पड़ी नजर

वहीं दूसरी ओर सड़क मार्ग से ही कुछ हिरण आ रहे थे। उनको आगे के खतरे के बारे में कोई अंदेशा नहीं था। तभी एक हिरण ने सड़क से पहाड़ी की ओर जाने की कोशिश की। उसकी ऊंचाई ज्यादा थी, इस वजह से हिरण की नजर शेरनियों पर नहीं पड़ीं, लेकिन जंगल की रानी कहां चूकने वाली थी। उसको शिकार की गलती का ऐहसास हो गया था, ऐसे में वो चौकन्नी हो गई।

पहाड़ी से कूदा हिरण

पहाड़ी से कूदा हिरण

हिरण जैसे ही चोटी पर पहुंचा, उसे दोनों शेरनियां दिख गईं। ऐसे में वो तुरंत पहाड़ी से सड़क की ओर कूद गया। शेरनी भी पूरे फार्म में थी और उसने हवा में ऐसी छलांग लगाई कि उसे देख पर्यटक हैरान रह गए।

टूर गाइड पास थे मौजूद

टूर गाइड पास थे मौजूद

माहौल को देखते हुए बाकी हिरण वहां से भाग गए, लेकिन एक शेरनियों के हाथ लग गया। उन्होंने तुरंत उसको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वो उसे लेकर झाड़ियों में चली गईं। 28 वर्षीय टूर गाइड जोने फिक घटना के वक्त वहां मौजूद थे। उन्होंने ही अविश्वनीय पल को अपने कैमरे में कैद किया।

ये है शेरों की खासियत

ये है शेरों की खासियत

आपको बता दें कि शेर बिल्ली प्रजाति के सबसे बड़े जानवरों में से एक हैं। इनको रोजाना 7-8 किलो मांस की जरूरत पड़ती है, ऐसे में हर वक्त शिकार की तलाश में रहते हैं। बात करें इनकी रफ्तार की तो ये सीधी रेखा में 50 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं, जबकि 30 फीट से ज्यादा की छलांग ये आसानी से लगा लेते हैं। साउथ अफ्रीका में इनकी संख्या काफी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+