VIDEO: पिंजरे में घुसते ही शेर ने इस शख्स पर कर दिया हमला, बुरी तरह से नोच डाला

शेर के पिंजड़े में जाना एक शख्स को भारी पड़ गया। साउथ अफ्रीका में एक वाइल्डलाइफ सैंचुरी का मालिक बिना किसी सुरक्षा के शेर के बाड़े में घुस गया। बाड़े में घुसने के कुछ ही देर में शेर ने उसपर हमला कर दिया। 67 वर्षीय माइक हॉज को शेर के बेड़े से किसी तरह निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

जोहान्सबर्ग। शेर के पिंजड़े में जाना एक शख्स को भारी पड़ गया। साउथ अफ्रीका में एक वाइल्डलाइफ सैंचुरी का मालिक बिना किसी सुरक्षा के शेर के बाड़े में घुस गया। बाड़े में घुसने के कुछ ही देर में शेर ने उसपर हमला कर दिया। 67 वर्षीय माइक हॉज को शेर के बेड़े से किसी तरह निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। माइक के गले और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।

Lion Attack

67 वर्षीय माइक हॉज साउथ अफ्रीका के मार्केल प्रीडेटर पार्क के मालिक हैं। हाल ही में एक दिन वो पार्क में शेर के बाड़े में घुसे। उन्हें उस बाड़े से कुछ दुर्गंध आ रही थी जिसे देखने के लिए वो अंदर गए। माइक जैसे ही कुछ दूर गए उन्होंने देखा कि एक शेरा उनकी तरफ बढ़ रहा है। इसे देखकर माइक तुरंत दरवाजे की तरफ बढ़े लेकिन शेर ने उन्हें पकड़ लिया। शेर माइक को घसीटकर अंदर झाड़ी के पास ले आया।

माइक को अंदर पास खड़े लोग मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। जब रेंजर्स ने देखा कि शेर माइक को नहीं छोड़ रहा है तो उसपर गोली चलाई गई। शेर की मौत के बाद माइक को बेड़े में से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। माइक को थाबाजिंबी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर जोहान्सबर्ग अस्पताल लाया गया। माइक का जबड़ा टूट गया है और उन्हें गर्दन में भी काफी चोट आई है। देखिये इस घटना का पूरा वीडियो-

ये भी पढ़ें: 11 हजार की इस जींस को देखकर चकराया लोगों का सिर, पूछा 'इसमें पहनने को क्या है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+