11 हजार की इस जींस को देखकर चकराया लोगों का सिर, पूछा 'इसमें पहनने को क्या है?'
फैशन में आए दिन नए-नए ट्रेंड आते रहते हैं। कभी कोई चीज यहां से कटी होती है, तो किसी को कहीं और से काट दिया जाता है। और अब ये काटने-पीटने का ट्रेंड अलग ही लेवल पर पहुंच गया है।

लॉस एंजिलिस। फैशन में आए दिन नए-नए ट्रेंड आते रहते हैं। कभी कोई चीज यहां से कटी होती है, तो किसी को कहीं और से काट दिया जाता है। और अब ये काटने-पीटने का ट्रेंड अलग ही लेवल पर पहुंच गया है। आप रोजाना जींस पहनते होंगे और इसके नए ट्रेंड्स से भी वाकिफ होंगे, लेकिन जींस की जो नई 'किस्म' मार्केट में आई है, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस जींस में जींस छोड़कर बाकी सबकुछ है और सोशल मीडिया पर तो लोग हैरान हैं कि इसे जींस आखिर कहां क्यों जा रहा है।

इस जींस में आखिर पहना क्या जाए?!
अमेरिका के लॉ एंजेलिस के डेनिम ब्रांड डिजाइनर कारमार ने ऐसी जींस बनाई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। लोगों को समझ ही नहीं आ रह है कि ये जींस है या कुछ और। इस जींस का नाम 'एक्स्ट्रीम कट आउट जींस' है और वाकई इसमें पहनने को कुछ भी नहीं है। पूरी जींस में बस जोड़ और पॉकेट दी गई हैं और मेन जींस ही गायब है। और तो और.. कीमत ऐसी की सुनकर होश ही उड़ जाएं।

जींस की कीमत है पूरे 11,000 रुपये
इस कटी-फटी जींस की कीमत 168 डॉलर है यानी की 11,000 रुपये है। इस जींस को देखकर और इसकी कीमत जानकर सोशल मीडिया पर लोगों के गजब रिएक्शंस आ रहे हैं। ट्विटर पर एक ने कहा, 'प्लीज कोई कह दे कि ये एक मजाक है और लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि 168 डॉलर में ये जींस खरीदें।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इस जींस को नए ट्रेंड के तौर पर बेचा जा रहा है। ये पागलपन की हद है।'

सोशल मीडिया पर आए जबरदस्त रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा कि आप लोग इसे खरीद ही क्यों रहे हैं जब इसे खुद घर में बनाया जा सकता है। कैंची लें और जींस को काट दें। एक ने कहा कि, 'मैं इस जींस के लिए 168 डॉलर नहीं दूंगा। इतना तो मैं एक आम जींस के लिए भी नहीं दूंगा।' वैसे ये पहली बार नहीं है जब इस तरह की जींस वायरल हो रही हो। इससे पहले 'नेकेड जींस' या 'थॉन्ग जींस' के नाम से भी इसी तरह की जींस वायरल हुई थी। उस वक्त भी इस जींस की खूब चर्चा हुई थी।
ये भी पढ़ें: VIDEO: बाइकसवार ने नहीं पहना हेलमेट तो कांस्टेबल ने जूता फेंककर मारा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल












Click it and Unblock the Notifications