बराक ओबामा ने पहली गर्लफ्रेंड को 30 पेज का लिखा था रोमांटिक लव लेटर, आया सामने
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कॉलेज के टाइम अपनी गर्लफ्रेंड को जो लव लेटर लिखे थे, वो अब सामने आया हैं। ओबामा ने अपनी गर्लफ्रेंड को 30 पन्नों का 1980 में लव लेटर लिखा था, जिसे अब एमरी यूनिवर्सिटी ने सार्वजनिक कर दिया है। ओबामा ने अपनी गर्लफ्रेंड को यह लव लेटर तब लिखे जब वे कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे और गर्लफ्रैंड अटलांटा के एमरी यूनिवर्सिटी में थी।

बराक ओबामा ने अपनी कॉलेज गर्लफ्रेंड एलेक्जेंड्रा मैकनेर को जो लेटर भेजा था। इस लेटर को एमरी यूनिवर्सिटी के रिसर्चर स्टूअर्ट ए रोज अभिलेखागार और दुर्लभ पुस्तकालय के माध्यम से शोधकर्ताओं के लिए इन्हें सार्वजनिक किया गया है। यूनिवर्सिटी के पास ये लेटर 2014 से थे, लेकिन ऑफिशियल्स ने अब इन्हें सार्वजनिक कर दिया है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, ओबामा ने अपने ग्रेजुएशन के दौरान और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में जाने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड को 30 पन्नों का लेटर लिखा था। शोधकर्ता बताते हैं कि ओबामा का यह लेटर एक गीतकार या कवि के रूप में लिखा गया है। उनके अनुसार लेटर बहुत ही रोमांटिक है।
लाइब्रेरी के डायरेक्टर रोजमेरी ने कहा ने कि इस लेटर को पढ़ने के बाद ऐसा लगता है, जैसे एक यंग आदमी अपनी जिंदगी की दिशा और उसके उद्देश्यों की तलाश में लगा है।
क्या है लेटर में
बराक ओबामा ने 80 के दशक में अपनी गर्लफ्रेंड को जो लव लेटर लिखा था, वो बहुत ही रोमांटिक था। देखिए ओबामा के लव लेटर के कुछ अंश जो उन्होंने अपनी कॉलेज गर्लफ्रैंड एलेक्जेंड्रा मैकनेर के लिए लिखा था।
- 'मैं अक्सर तुम्हारे बारे में सोचता हूं, हालांकि मैं अपनी भावनाओं को लेकर काफी उलझन में रहता हूं। ऐसा लगता है, जैसे हम उसी को चाहते हैं जो हमारे पास नहीं होता है, यही हमें बांधकर रखता है, यही हमें अलग रखता है'
- 'यहां रहने के लिए सामुदायिक संगठनों में वेतन अभी भी बहुत कम है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि कुछ साल के लिए और परंपरागत क्षमता से काम करुंगा, जो मेरे हितों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी'
- 'मेरे आइडिया इतने भी सघन नहीं है जितने कि स्कूल में थे, लेकिन ये और भी ज्यादा वजनी हो सकते हैं जब में कम समीक्षक और ज्यादा प्रतिभागी हूं तो'












Click it and Unblock the Notifications