Hafiz Saeed: पाकिस्तान चुनाव में हाफिज सईद ने पूरे देश में उतारे उम्मीदवार, पिछले चुनाव में कैसा था प्रदर्शन?
Pakistan elections: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के एक नए राजनीतिक फ्रंट ने 8 फरवरी को होने वाले आम चुनावों के लिए पूरे पाकिस्तान में ज्यादातर राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं और कहा है, कि वह देश को एक इस्लामी कल्याणकारी राज्य बनाना चाहता है।
लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का संस्थापक सईद, प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) के कुछ अन्य नेताओं के साथ कई आतंकी वित्त मामलों में उम्र कैद की सजा काट रहा हाफिज सईद दोषी ठहराए जाने के बाद 2019 से जेल में है।

हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि हाफिज सईद जेल में नहीं है, बल्कि उसे पाकिस्तान की शातिर आईएसआई ने किसी सेफ हाउस में छिपाकर रखा हुआ है। वहीं, पिछले दिनों उसके एक बेटे की हत्या की भी खबर आई थी, जिसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) पार्टी, जिसकी स्थापना हाफिज सईद ने की थी, उसका कहना है कि यह एक राजनीतिक पार्टी है। पीएमएमएल का चुनाव चिन्ह 'कुर्सी' है।
एक वीडियो संदेश में, पीएमएमएल के अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु ने कहा, कि उनकी पार्टी अधिकांश राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
सिंधु NA-130 लाहौर से उम्मीदवार हैं, जहां से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज सुप्रीमो और पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ भी चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं, हाफिज सईद ने अपने एक बेटे तल्हा सईद को भी चुनावी मैदान में उतारा है। तल्हा सईद को पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लाहौर के NA-127 से चुनाव लड़ाया जा रहा है।
हालांकि, संपर्क करने पर सिंधु ने सईद के संगठन के साथ अपनी पार्टी के संबंध से इनकार किया। उन्होंने सोमवार को दावा किया, ''पीएमएमएल को हाफिज सईद का कोई समर्थन नहीं है।''
2018 चुनाव में भी, मिल्ली मुस्लिम लीग (MML), जो JuD का राजनीतिक चेहरा थी, उसने ज्यादातर सीटों पर, खास तौर पर पंजाब प्रांत में, अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट जीतने में नाकाम रही थी।
2024 के चुनावों के लिए, एमएमएल पर प्रतिबंध लगने की वजह से पीएमएमएल का गठन किया गया है।
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी सईद पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है। सईद के नेतृत्व वाला जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का मुखौटा संगठन है, जो 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है, जिसमें छह अमेरिकियों सहित 166 लोग मारे गए थे।
उन्होंने कहा, "हम भ्रष्टाचार के लिए नहीं बल्कि लोगों की सेवा करने और पाकिस्तान को एक इस्लामिक कल्याणकारी राज्य बनाने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications