भारतीय मूल के लियो वरदकर को औपचारिक तौर पर मिली आयरलैंड की कमान

डबलिन। अप्रवासी भारतीय के बेटे लियो वरदकर को बुधवार को औपचारिक तौर पर आयरलैंड का प्रधानमंत्री चुन लिया गया। लियो ने आयरलैंड का प्रधानमंत्री बनकर एक इतिहास भी रचा है। 38 वर्ष के लियो पहले भारतीय हैं जिन्‍हें इस देश की कमान मिली है और वह आयरलैंड के सबसे युवा पीएम बने हैं। वह इस देश के पहले गे पीएम भी हैं।

बुधवार को हुआ ऐलान

बुधवार को हुआ ऐलान

बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्‍हें औपचारिक तौर पर आयरलैंड का प्रधानमंत्री चुना गया। उन्‍होंने इस माह की शुरुआत में ही अपनी पार्टी की कमान संभाली थी। इसके साथ ही छह वर्षों तक आयरलैंड का पीएम रहने के बाद एंडा केनी ने अपना पद छोड़ दिया है। एंडा केनी ने लियो के पीएम बनने के बाद कहा कि उनके उत्‍तराधिकारी एक ऐसे पीएम हैं जो एक शिष्‍ट, विविधता और एकदम अलग आयरलैंड का नेतृत्‍व करते हैं।

 वरदकर के सामने हैं चुनौतियां

वरदकर के सामने हैं चुनौतियां

वरदकर के सामने कई चुनौतियां हैं। वरदकर ने एक ऐसे देश की कमान संभाली है जिसका बॉर्डर ब्रिटेन से सटा है। ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन से बाहर हो चुका है। ऐसे में अब इस बात की संभावना जताई जा रही है कि आयरलैंड को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

नहीं होगा कैबिनेट में कोई बदलाव

नहीं होगा कैबिनेट में कोई बदलाव

बुधवार को नए आयरिश पीएम ने इस बात का ऐलान किया है कि उनका कैबिनेट बिल्‍कुल वैसा ही होगा जैसा पूर्व पीएम एंडा केनी थी। वरदकर अपनी कैबिनेट में बड़े स्‍तर पर उन्‍हीं मंत्रियों को रखेंगे जिन्‍हें केनी ने जगह दी हुई थी। वरदकर ने कहा कि उन्‍हे नेतृत्‍व करने के लिए चुना गया है लेकिन वह देश सेवा करेंगे।

पिता डॉक्‍टर और मां नर्स

पिता डॉक्‍टर और मां नर्स

वरदकर के पिता भारतीय हैं और उनकी मां आयरिश मूल की हैं। वरदकर एक फिजीशियन रह चुके हैं। उनके पिता भी एक डॉक्‍टर हैं और उन्‍होंने आयरिश मूल की नर्स मरियम से शादी की थी। आयरलैंड का प्रधानमंत्री बनने के बाद वरदकर के मुंबई में मौजूद रिश्‍तेदारों और करीबियों में जश्‍न का माहौल है।

डॉक्‍टर भी हैं पीएम लियो

डॉक्‍टर भी हैं पीएम लियो

राजधानी डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज से डॉक्‍टरी की पढ़ाई करने वाले वरदकर आयरलैंड की राजनीति में वर्ष 2004 में दाखिल हुए थे। उस समय स्‍थानीय चुनाव में उन्‍हें डबलिन वेस्‍ट सीट पर 5,000 वोट हासिल हुए थे। इसके तीन वर्ष बाद यानी वर्ष 2008 में वरदकर इसी इलाके से चुनकर संसद तक पहुंचे। वर्ष 2014 में आयरलैंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बने।

वर्ष 2015 में किया गे होने का ऐलान

वर्ष 2015 में किया गे होने का ऐलान

वर्ष 2015 में वरदकर ने यहां के आरटीई रेडियो को एक इंटरव्‍यू दिया और इस इंटरव्‍यू में वरदकर ने अपनी सेक्‍सुअैलिटी और अपने भारतीय होने पर कई बातें कहीं। वरदकर ने कहा, 'ये ऐसा मुद्दा नहीं है जो मुझे परिभाषित करे। मैं कोई आधा-भारतीय राजनेता, या फिर एक डॉक्‍टर राजनेता या फिर एक गे राजनेता नहीं हूं। ये सब मेरे हिस्‍से हैं लेकिन यह मुझे परिभाषित नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि यह मेरे चरित्र का हिस्‍सा है।'

कौन हैं लियो के ब्‍वॉयफ्रेंड

कौन हैं लियो के ब्‍वॉयफ्रेंड

लियो की ही तरह उनके ब्‍वॉयफ्रेंड 30 वर्ष के मैथ्‍यू या मैट बैरेट एक डॉक्‍टर हैं और वह लियो के लिए किसी चट्टान से कम नहीं हैं। हर मुश्किल में वह लियो के साथ रहे हैं और उनका समर्थन करते हुए नजर आए थे। लियो और मैथ्यू पिछले 18 माह से साथ हैं। आयरलैंड वर्ष 2015 में दुनिया का पहला ऐसा देश बना था जिसने सेम सेक्‍स मैरिज को मंजूरी दी थी। इसी वर्ष लियो ने भी ऐलान किया था कि वह एक गे हैं और उन्‍हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है।

एक लेस्बियन ने भी जीता चुनाव

एक लेस्बियन ने भी जीता चुनाव

आयरलैंड के चुनावों में जहां एक गे को प्रधानमंत्री चुना गया है तो एक लेस्बियन कैथरीन जापोने को भी कैबिनेट में जगह मिली है। फिनगेन के मुताबिक आज से 10 वर्ष पहले इसकी कल्‍पना भी नहीं की जा सकती थी। आयरलैंड के एलजीबीटी ग्रुप ने वरदकार के प्रधानमंत्री बनने का स्‍वागत किया है। डबलिन में गे कम्‍यूनिटी न्‍यूज के एडीटर ब्रायन फिनेगन ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले इसकी कल्‍पना भी नहीं की जा सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+