दोषी साबित होकर भी राष्ट्रपति बन जाएंगे डोनाल्ड ट्रम्प, कुछ नहीं बिगाड़ सकता कानून, जानें कितना है लाचार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए। उन पर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को बदलने की कोशिशों के आरोप है। हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया।
अदालत ने केस में अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है। ट्रंप पर चार आरोप लगाए गए, जिनमें अमेरिका को धोखा देने की साजिश, सरकारी काम में बाधा डालना, गवाह के साथ छेड़छाड़ और हिंसक विरोध को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ साजिश शामिल है।

अब सवाल ये खड़ा होता है कि अगर डोनाल्ड ट्रम्प दोषी साबित होते हैं, तो क्या वो राष्ट्रपति का चुनाव लड़ पाएंगे या वह रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने से पहले ही रेस से बाहर हो जाएंगे?
आपको बता दें कि ट्रम्प पहले ही 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए वे तैयारी भी शुरू कर चुके हैं। साल 2021 में पद छोड़ने के बाद से ट्रम्प एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जा चुके हैं, इसके अलावा वे और भी कई मामलों में शामिल हैं, जिसमें से बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी, सीक्रेट डॉक्यूमेंट संभालने में लापरवाही आदि शामिल हैं।
वह उस महिला के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी हार चुके हैं, जिसने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इन सब के बावजूद ट्रम्प संभवतः 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार होंगे।
ट्रम्प पर जो आरोप लगे हैं, उनमें से 2 चार्ज में जेल जाने का भी प्रावधान है। अमेरिका को धोखा देने की साजिश के आरोप में ट्रम्प को 20 साल की जेल और हिंसक विरोध को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ साजिश रचने के मामले में उन्हें 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।
हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक यदि किसी मामले में वे झूठे साबित होते हैं तो वे यह भी दावा कर सकते हैं कि उन्होंने झूठ नहीं बोला, न ही ऐसा उनका इरादा था, बल्कि उन्होंने तो सिर्फ किसी और की बात पर यकीन किया।
रिपब्लिकन जो निजी तौर पर कहते हैं कि वह राष्ट्रपति बनने के लिए अयोग्य हैं, उनके पास उनके पीछे खड़े रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अमेरिकी कानूनी व्यवस्था एक पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ इतनी कमजोर है कि वह जेल से भी चुनाव लड़ सकते हैं और राष्ट्रपति पद जीत सकते हैं।
अमेरिका में अक्सर किसी मामले के ट्रायल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रम्प के मामले में भी त्वरित सुनवाई की उम्मीद बहुत अधिक नहीं है। उनका मानना है कि डोनाल्ड ट्रम्प के लिए ये मामले राष्ट्रपति चुनाव की राह में रोड़ा नहीं बन पाएंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप अगले साल होने वाला चुनाव जीतते हैं तो वह राष्ट्रपति बन सकते हैं। उनका मानना है कि ट्रम्प 2020 का चुनाव भी काफी नजदीकी अंतर से हारे थे। 4 साल बाद भी उनकी लोकप्रियता उतनी ही बरकरार है। अब 2024 के चुनाव में उन्हें उम्मीद है कि वह फिर से जीत का रिकॉर्ड बना पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications