सनसनीखेज खुलासा: आतंक के नए रंगरूटों के लिए चलाई गई थी 'स्‍पेशल कसाब क्‍लास'

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। 6 नवंबर 2008 को मुंबई दहलाने वाले और महज दो जोड़ी नये कपड़ों के लिये आतंक का ऑक्‍टोपस बने अजमल आमिर कसाब उर्फ अजमल कसाब की गलतियों को लेकर आतंकी संगठन लश्‍कर ए तैयबा नए रंगरूटों के लिए क्‍लास चला रहा है। इस क्‍लास का मुख्‍य मकसद ये है कि वो नए आतंकियों को इस क्‍लास के माध्‍यम से ट्रेनिंग दे सकें जिससे की मिशन के दौरान वो कसाब की तरह गलतियां ना करें। आतंक की पाठशाल में आए नए रंगरूटों को बताया जा रहा है कि कसाब ने मुंबई हमले के दौरान क्‍या-क्‍या गलतियां की थीं।

ये सनसनीखेज खुलासा लश्कर-ए-तैयबा के गिरफ्तार आतंकवादी मोहम्मद नवीद जट्ट उर्फ अबू हंजाला से पूछताछ के दौरान हुआ है। आतंकी नवीद जट्ट ने पूछताछ करने वालों को बताया है कि लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेताओं ने नए रंगरूटों को कसाब की गलतियों पर एक वीडियो दिखाया था। इस वीडियो में ग्राफिक के जरिए दिखाया गया था कि कसाब ने मुंबई हमले के दौरान क्‍या-क्‍या गलतियां की थीं। इस वीडियो के मुताबिक कसाब ने जो गलतियां की थीं उनमें अहम थीं मुंबई तट पर अपनी नाव को नष्ट न कर पाना। सेटेलाइट फोन पर बगैर पहचान छिपाए फोन करना भी एक गलती थी। लोगों को बंधक बनाने में नाकाम रहने और गिरफ्तार हो जाना भी गलती थी।

मोहम्मद नवीद जट्ट उर्फ अबू हंजाला ने बताया कि उसे कश्‍मीर में पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों की सनसनीखेज हत्‍याओं का जिम्‍मा सौंपा गया था। उसने बताया कि पुलवामा में पिछले साल एक पुलिस अधिकारी की हत्या में उसी का हाथ था। जून, 2013 में भी सेना के एक शिविर और तराल, शोपियां और कुलगाम में भी पुलिस गश्ती दल पर हमले में उसका हाथ था। जट्ट ने नेशनल कांफ्रेंस के विधान परिषद सदस्य शौकत गनी की हत्या की योजना में भी उसका हाथ था। गिरफ्तारी से पहले जट्ट ने पुलवामा कोर्ट परिसर में पुलिस दल पर गोलीबारी करवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+