पीएम मोदी और पुतिन के साथ ब्लैक ड्रेस में दिखी महिला कौन? क्यों दोनों नेताओं साथ साये की तरह रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र में रूस की राजधानी मास्को में हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने यहां अपने सरकारी आवास पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रूसी राष्ट्रपति पहले पीए मोदी ने गले मिले फिर हाथ मिलाया। पुतिन ने इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के भारत के विकास के लिए किए कार्यों की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान ब्लैक ड्रेस में दिखी एक महिला ने कई लोगों का ध्यान खींचा, जो अक्सर पीएम मोदी से बातें करती दिखी।
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास यानी नोवो-ओगरियोवो पर पीएम मोदी और पतिन ने एक दूसरे से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हमारी कल होने वाली वार्ता का भी बेसब्री से प्रतीक्षा है, जो कि निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच मित्रता को मजबूत करने में अहम साबित होगी।"

पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों ही नेता अपने देश की भाषा में बात करना पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की बात को उनकी भाषा में ट्रांसलेट करने के लिए दोनों ओर से द्विभाषिए रखे गए थे। जिसमें ये महिला भी शामिल थी। महिला को रूस की तरफ से रखा गया था, जो कि राष्ट्रपति पुतिन की भाषा का रूसी से हिंदी में अनुवाद करके पीएम मोदी को बता रही थी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं। उन्होंने पहले दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद मॉस्को में भारतवंशियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने मंच से कहा कि चुनौती को चुनौती देना मेरे DNA में है।
पीएम ने कहा, "मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता है। रूस का नाम सुनते ही भारतीयों के मन में आता है, हमारा सुख-दुख का साथी।"
पीएम मोदी का रूस दौरा ऐसा वक्त में हो रहा है जब यूक्रेन के साथ रूस की जंग जारी है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम के इस दौरे पर नाराजगी जताई और यूक्रेन में अशांति के इसे खतरा बताया।












Click it and Unblock the Notifications