कैब ड्राइवर ने मास्क लगाने को कहा तो उसी के चेहरे पर खांसने लगी लड़की, वीडियो वायरल हुआ तो उबर ने उठाया ये कदम

कैब ड्राइवर ने मास्क लगाने को कहा तो उसी के चेहरे पर खांसने लगी लड़की, वीडियो वायरल हुआ तो उबर ने उठाया ये कदम

सैन फ्रांसिस्को। कोरोना संक्रमण के चलते दुनिया के ज्यादातर देशों में इस समय पब्लिक पैलेस में मास्क पहनने को कहा जाता है। कोई मास्क नहीं भी पहने होता है तो किसी दूसरे के टोकने पर पहन लेता है लेकिन अमेरिका से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां सैन फ्रांसिस्को में टैक्सी में बैठी लड़कियों से जब ड्राइवर ने मास्क लगाने को कहा तो वो उससे भिड़ गईं और उसी के चेहरे पर खांसने लगीं। वहीं कंपनी ने इन महिलाओं को यात्रा के लिए बैन कर दिया है।

मारपीट पर उतर आईं लड़कियां

मारपीट पर उतर आईं लड़कियां

जर्नलिस्ट डियोन लिम ने ट्विटर पर ये वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे सीट पर बैठी तीन महिलाओं को कैब ड्राइवर ने मास्क पहनने को कहा तो पहले वो हंसी और गुस्सा दिखाने लगीं। एक महिला ने ड्राइवर के चेहरे पर खांसा और उससे हाथापाई तक की। उसका फोन भी उठाना चाहा। इस दौरान वो लगातार ड्राइवर पर चीखती रहीं और उसके लिए खराब भाषा का इस्तेमाल किया।

 कैमरे में कैद हुई घटना

कैमरे में कैद हुई घटना

जब ये महिलाएं कैब ड्राइवर के साथ बदतमीजी कर रही थी तो उनका ये पूरा कारनामा फ्रंट कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने इसको लेकर काफी नाराजगी जताई और इस तरह के बर्ताव के लिए तीनों महिलाओं की लानत-मलानत की है। जिस ड्राइवर के साथ ये घटना हुई है, उनक नाम सुभाकर खाड़का है, जो नेपाल के हैं और अमेरिका में टैक्सी चलाते हैं। उबर ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए इन महिलाओं के यात्रा पर बैन लगा दिया है। उबर की ओर से कहा गया है कि उन्होंने अपने ऐप से उस महिला पैसेंजर समेत उसके साथियों को हमेशा के लिए बैन कर दिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने भी इस वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वो पूरी घटना की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर तो लगता है कि तीनों महिलाओं ने ना सिर्फ मास्क पहनने को लेकर नियम तोड़ा है, बल्कि ड्राइवर के साथ भी बहुत गलत किया है। ऐसे में तीनों यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+