Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लेडी गागा के चेहरे पर लौटी मुस्कान, वापस मिले खोए हुए डॉग्स, रखा था 3 करोड़ रुपए का इनाम

लॉस एंजेलिस। अमेरिका की फेमस पॉप सिंगर लेडी गागा के दो कुत्ते हाल ही में कुछ हमलावरों द्वारा चुरा लिए गए थे। इस घटना में डॉग वॉकर को भी गोली लग गई थी जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। लेडी गागा ने अपने खोए हुए कुत्तों की जानकारी देने वाले को 3 करोड़ रुपए से भी अधिक का इनाम देने ऐलान किया था। यह खबर रातों-रात आग की तरह चारों तरफ फैल गई थी। हालांकि राहत की बात यह है कि लेडी गागा को उनके पेट्स अब वापस मिल चुके हैं।

लेडी गागा को वापस मिले उनके खोए हुए कुत्ते

लेडी गागा को वापस मिले उनके खोए हुए कुत्ते

शुक्रवार को लॉस एंजेलिस पुलिस ने कहा कि लेडी गागा के दो फ्रांसीसी बुलडॉग, जिसे चोरों ने डॉग वॉकर को गोली मारकर चुरा लिया था, उन्हें बरामद कर लिया गया है। लेडी गागा के खोए हुए कुत्तों को एक महिला LAPD के ओलिंपिक कम्युनिटी पुलिस स्टेशन लेकर आई थी। जिस महिला ने पुलिस तक कुत्तों को पहुंचाया, उसका बुधवार रात हुई घटना से कोई संबंध नहीं है। कुत्ते मिलने के बाद लेडी गागा के रिप्रेजेंटेटिव और डिटेक्टिव ने उसकी पहचान की।

कुत्तों को एक महिला लेकर आई थी पुलिस स्टेशन

कुत्तों को एक महिला लेकर आई थी पुलिस स्टेशन

लेडी गागा के रिप्रेजेंटेटिव ने बताया कि पुलिस स्टेशन से मिले कुत्ते कोजी और गुस्‍ताव ही हैं। कुलीन रॉबरी-होमिसाइड डिवीजन के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन जोनाथन टिपेट ने बताया कि लेडी गागा के कुत्ते उस महिला तक कैसे पहुंचे, या उन्हें किसने चुराया था अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गागा इस समय रोम में एक शूटिंग में व्यस्त हैं, डॉगवॉकर पर हमले की जानकारी उनके पिता जो जर्मनोटा ने दी थी।

पेट्स को पाने के बाद लेडी गाग खुश

पेट्स को पाने के बाद लेडी गाग खुश

अपने खोए हुए डाग्स को वापस पाने के बाद लेडी गागा की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि उन्होंने कुत्तों की फोटो ट्वीट कर लोगों से उसनी जानकारी देने की अपील की थी। लेडी गागा ने जानकारी देने वाले को 5 लाख डॉलर यानी 3.65 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा भी की थी। गागा को अपने इन कुत्तों से काफी लगाव है और वह उन्हें फिर से पाने के लिए बेताब हैं। इस घटना में उनका तीसरा कुत्ता एशिया भागने में सफल रहा, पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला था।

लेडी गागा के पिता ने दी थी बेटी को खबर

लेडी गागा के पिता ने दी थी बेटी को खबर

लेडी गागा को उनके कुत्ते खोने की खबर पिता जो जर्मनोटा ने दी थी। उन्होंने बताया, 'हम इस घटना से बुरी तरह ह‍िले हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे क‍िसी ने हमारे क‍िसी बच्‍चे को किडनैप कर ल‍िया हो।' जो जर्मनोटा के मुताबिक इस घटना में डॉगवॉकर रायन फिशर को भी गोली लगी है, लुटेरों ने उसपर हमला किया और कुत्ते चुराकर भाग गए। रायन का अस्पताल में इलाज जारी है। हमलावरों की तलाश में लॉस एंजेलिस पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Biden inauguration: बाइडेन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम: लेडी गागा और जेनिफर लोपेज का होगा परफॉर्मेंस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+