कीव के मेयर ने किया शहर में कर्फ्यू का ऐलान, उल्लंघन करने वालों को माना जाएगा देश का दुश्मन

कीव, 26 फरवरी: रूसी सेना लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है। यूक्रेनी सेना अपनी राजधानी को बचाने के लिए रूसी सेना को कड़ी टक्कर दे रही है। इसी बीच कीव में बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है। राजधानी में 26 फरवरी से शाम 5:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। कीव अधिकारियों ने शनिवार को शहर में कर्फ्यू के आदेशों को सख्त करते हुए कहा कि उल्लंघन करने वालों को "दुश्मन" तोड़फोड़ करने वाला माना जाएगा।

Kyiv toughens curfew to fight Russia, violators are ‘enemy, says mayor

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: European Union ने Russia की विमान सप्लाई पर लगाया बैन | वनइंडिया हिंदी

    यूक्रेन की राजधानी के मेयर ने शहर में रूसी सैनिकों के हमले के चलते कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया है। मेयर विटाली क्लिट्स्चको ने कहा कि शाम पांच बजे से सुबह आठ बजे तक कीव में कड़ा कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने कहा, कर्फ्यू के दौरान सड़क पर मौजूद सभी नागरिकों को दुश्मन और टोही समूहों का सदस्य माना जाएगा। क्योंकि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी पर कब्जा करने के लिए दबाव डाल रही है।

    कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि राजधानी की सुरक्षा में सुधार के लिए शनिवार और सोमवार के बीच स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा। बताया गया है कि जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमोर जेलेंस्की ने अमेरिका का देश छोड़कर निकल जाने का ऑफर ठुकराने का ऐलान कर दिया है और उन्होंने दो टूक कहा है कि, वो किसी भी कीमत पर देश छोड़कर नहीं जाएंगे। अमेरिका के देश छोड़कर निकल जाने के ऑफर पर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा है कि, वो रूस से आखिरी दम तक मुकाबला करते रहेंगे और उन्हें लड़ने के लिए और भी ज्यादा गोला-बारूद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, वो किसी भी हाल में देश छोड़कर नहीं भागेंगे। आपको बता दें कि, इससे पहले कुछ मीडिया खबरें आईं थीं, जिसमें कहा गया था कि, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया है, जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति यूक्रेन की सड़कों पर आ गये और वहां से उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने आखिरी दम तक यूक्रेन में ही रहने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+