कुलभूषण जाधव से उनकी पत्नी और मां 25 दिसंबर को मिलेंगे, सुषमा ने पाकिस्तान कड़ी सुरक्षा मुहैया कराने को कहा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कैद भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव की पत्नी और उनकी मां के लिए इस्लामाबाद सरकार ने अनुमति दे दी है। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, कुलभूषण जाधव की पत्नी और उनकी मां 25 दिसंबर को भारतीय नौसैनिक से मिलेंगे। पाकिस्तान मिलिट्री द्वारा कुलभूषण जाधव को कैदी बनाए जाने के बाद पहली बार उनके परिवार वालों को मिलने दिया जा रहा है।

कुलभूषण जाधव से उनकी पत्नी और मां 25 दिसंबर को मिलेंगे

पाकिस्तान की तरफ से इस महत्वपूर्ण कदम के बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाक सरकार से कुलभूषण जाधव की मां और उनकी पत्नी की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। साथ ही स्वराज ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को कहा कि वे कुलभूषण जाधव की मां और उनकी पत्नी के साथ रहे जब तक कि वे पाकिस्तान में है।

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने कुलभूषण जाधव की पत्नी से मिलने के प्रस्ताव को इस्लामाबाद सरकार ने भारत पर छोड़ दिया था। उस दौरान पाक सरकार ने कहा था कि वे भारत का इंतजार करेगी, लेकिन भारत ने कुलभूषण की पत्नी के साथ-साथ उनकी मां को भी मिलने देने का प्रस्ताव रखा था।

पाकिस्तान के मिलिट्री कोर्ट ने इसी साल अप्रैल में भारत के पूर्व नौसैनिक कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। उसके बाद मई में भारत की अपील पर इंटरनेशनल कोर्ट ने इस सजा पर रोक लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+