KP Sharma Oli Love Story: 14 साल की जेल, फिर किसान की बेटी से इश्क! कैसे दोस्त के मजाक से पत्नी बनीं राधिका?
KP Sharma Oli Radhika Shakya Love Story: नेपाल की सियासत में जेन-जेड क्रांति ने तहलका मचा दिया है। काठमांडू की सड़कें खून-खराबे और अराजकता की आग में जल रही हैं। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई बगावत के चलते 9 सितंबर 2025 को केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। बालुवाटार पर आगजनी, संसद भवन में तोड़फोड़, और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल पर हमले के बीच खबरें हैं कि ओली दुबई भागने की फिराक में हैं।
लेकिन इस सियासी तूफान में एक प्रेम कहानी दिल को छू रही है - केपी शर्मा ओली और उनकी 'फर्स्ट लेडी' राधिका शाक्या की। जेन-जेड राधिका को खोज रहे हैं, लेकिन उनकी प्रेम कहानी का जादू आज भी बरकरार है। आइए, इस दिलचस्प प्रेम कहानी को करीब से जानते हैं...

पहली मुलाकात: जेल की सलाखों से निकले क्रांतिकारी का दिलकश आकर्षण
बात है- 1987, काठमांडू का पुलचौक इंजीनियरिंग कॉलेज की। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) ने जेल से रिहा हुए राजनीतिक कैदियों के लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया था। उस भीड़ में एक दुबला-पतला, थका-हारा, लेकिन तेज दिमाग वाला युवक था - केपी शर्मा ओली। 14 साल की जेल ने उनके शरीर को कमजोर कर दिया था, लेकिन उनके शब्दों में क्रांति की आग थी। ओली के भाषण ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उस भीड़ में एक युवती थी - राधिका शाक्या, जो नेपाल राष्ट्र बैंक में अस्थायी कर्मचारी थीं और पाटन कैंपस में पढ़ाई कर रही थीं।
राधिका को ओली की सादगी, उनकी ईमानदारी, और नेतृत्व की चमक ने छू लिया। राधिका ने बाद में अपनी किताब 'करुणा' में लिखा, 'वो कमजोर लग रहे थे, लेकिन उनके शब्दों में ताकत थी। मैंने उनकी आंखों में एक सपना देखा - नेपाल को बदलने का।' ओली ने भी राधिका की सादगी और समझदारी को नोटिस किया। उनकी पहली मुलाकात एक सियासी मंच पर हुई, लेकिन दिलों का मिलन उस दिन शुरू हो गया।
KP Sharma Oli Radhika Shakya Marriage Twist: ओली-राधिका की प्रेम कहानी को शादी में दोस्त के मजाक ने बदली
मुलाकात के बाद, झलनाथ खनाल (Jhalanath Khanal), माधव नेपाल, अमृत बोहोरा, और अष्ट लक्ष्मी शाक्या जैसे कम्युनिस्ट नेताओं ने राधिका से मुलाकात की। खनाल ने मजाक में कहा, 'हमारा दोस्त जेल से निकला है, अब उसे एक ईमानदार जीवनसाथी चाहिए।' राधिका समझ गईं कि बात ओली की है। उनके दिल में ओली के लिए सम्मान पहले ही जाग चुका था।

शादी का बंधन: सादगी से भरा करुणा का रिश्ता
अन्नपूर्णा एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1988 में, नेपाली कैलेंडर 2044 BS, फाल्गुन 10 (लगभग दिसंबर 1988) को ओली और राधिका ने शादी कर ली। ये शादी बेहद सादगी भरी थी। काठमांडू में एक छोटे से समारोह में सिर्फ 20 लोग शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाई, और दोस्तों-रिश्तेदारों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। राधिका ने अपनी किताब 'करुणा' में लिखा- 'मेरे परिवार ने मेरी राय का सम्मान किया। मैंने ओली जी को चुना, क्योंकि उनका दिल साफ था।'
ये रिश्ता करुणा पर टिका था - न सिर्फ प्यार, बल्कि एक-दूसरे के लिए समर्पण। राधिका ने कहा, 'मैंने उनसे कुछ पाने की उम्मीद नहीं की। उनके सपनों का साथ देना मेरे लिए सुख था।' एक पुराने इंटरव्यू में ओली ने राधिका की तारीफ करते हुए कहा था- 'ये घर राधिका ने बनाया। मैं तो सिर्फ क्रांति में डूबा था।'
Who Is Radhika Shakya- राधिका शाक्या: गरीबी से 'फर्स्ट लेडी' तक का सफर
राधिका शाक्या का जन्म काठमांडू के मंगलबाजार में एक गरीब परिवार में हुआ। उनके पिता चिरिबाई शाक्या और मां धनादेवी शाक्या दर्जी का काम करते थे। छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी राधिका बचपन से गंभीर विचारधारा की थीं। जहां बच्चे खेलने जाते, राधिका परिवार की गरीबी और संघर्षों के बारे में सोचतीं। किशोरावस्था में उन्हें अपने माता-पिता की मेहनत का अहसास हुआ। नेपाल राष्ट्र बैंक में अस्थायी नौकरी और पाटन कैंपस में पढ़ाई के दौरान वो कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़ीं।
राधिका की किताब 'करुणा': इस मेमोयर में राधिका ने अपनी और ओली की जिंदगी को बयां किया। उन्होंने लिखा, 'ओली जी देर रात तक पढ़ते, काम करते। मैं उनकी दवाइयां और खाना याद दिलाती। वो कहते थे, 'मेरे पास ईमानदारी के सिवा कुछ नहीं। उम्र, समय, सब सीमित है।' मैंने उन्हें संभाला।'
राधिका का फर्ज: क्रांतिकारी के लिए करुणा की मिसाल
ओली की जिंदगी 14 साल की जेल, पंचायत विरोध, और झापा आंदोलन की उथल-पुथल से भरी थी। 2015 में भूकंप के बाद और 2024 में PM बनने तक, राधिका उनकी ढाल रहीं। राधिका ने ओली की सेहत का ख्याल रखा - दवाइयां, खाना, और आराम। 'करुणा' में राधिका ने लिखा- 'मैंने उनके लिए जिम्मेदारियां नहीं निभाईं, बल्कि उनके सपनों में साथ दिया। उनकी मुस्कान मेरी खुशी थी।'
ये भी पढ़ें- KP Sharma Oli Family: नेपाल के PM रहे केपी ओली की 'First Lady’ को खोज रहे GenZ? कहां गईं? परिवार में कौन-कौन?












Click it and Unblock the Notifications