प्रकाश पर्व मनाने पाकिस्तान गई सिख महिला ने किया धर्म परिवर्तन, पति की मौजूदगी में मुस्लिम शख्स से की शादी

नई दिल्ली, 29 नवंबर: इस महीने पाकिस्तान में धार्मिक यात्रा पर गई एक बंगाली सिख महिला के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। साथ ही वहां पर उसने एक मुस्लिम शख्स से शादी कर ली। महिला वहां स्थायी रूप से रहना चाहती थी, लेकिन वीजा में दिक्कत की वजह से उसे भारत वापस आना पड़ा। वहीं कुछ सिख संगठनों ने इस घटना की निंदा की है। साथ ही तीर्थयात्रियों को सिर्फ धार्मिक गतिविधियों तक ही सीमित रहने की सलाह दी।

पति भी साथ मौजूद

पति भी साथ मौजूद

सूत्रों के मुताबिक परमिंदर कौर (बदला हुआ नाम) 17 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती मनाने पंजाब के अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गईं थी। उनके साथ पति भी मौजूद थे। इसी यात्रा के दौरान 24 नवंबर को महिला ने लाहौर निवासी मोहम्मद इमरान से शादी की। सूत्रों के मुताबिक महिला ने शादी से पहले अपना धर्म परिवर्तन किया। साथ ही लाहौर की एक अदालत में याचिका दायर कर अपना नाम परवीना सुल्तान रख लिया। खास बात तो ये रही कि इस सब कार्रवाई के दौरान महिला का पति भी वहां पर मौजूद था।

सोशल मीडिया पर मुलाकात

सोशल मीडिया पर मुलाकात

वहीं लाहौर के एक डीड राइटर राणा सजवाल ने बताया कि एक भारतीय महिला, एक सिख समेत दो पुरुषों के साथ एक हलफनामा खरीदने आई थी। उनके पास कोई पाकिस्तानी दस्तावेज नहीं थे, जिस वजह से राजनपुर इलाके के निवासी इमरान के नाम से उन्होंने दस्तावेज जारी किए। सूत्रों के बताया कि कौर और इमरान की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इस बारे में उसके पति को भी पता था। वहीं घटना पर शिअद (डी) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कहा कि महिला ने लाहौर में जो कुछ भी किया, उससे सिख समुदाय को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। इस तरह के काम से पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रा पर प्रतिबंध लग सकता है। उन्होंने सिख तीर्थयात्रियों को सिर्फ धार्मिक गतिविधियों तक सीमित रहने की सलाह दी।

अटारी बॉर्डर के रास्ते लौटी

अटारी बॉर्डर के रास्ते लौटी

सूत्रों के मुताबिक इमरान भारत आना चाहता है, लेकिन उसके पास वीजा नहीं था। वहीं महिला पाकिस्तान में रहना चाहती थी, लेकिन उसे इजाजत नहीं मिली। जिस वजह से वो शुक्रवार देर शाम अटारी पहुंचे। इसके बाद शनिवार को वो बंगाल लौट आए। जल्द ही महिला पाकिस्तान के वीजा के लिए आवेदन करेंगी, ताकि वो अपने नए पति के पास पाकिस्तान में रह पाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+