युवकों को प्यार के जाल में फांस रहीं ISIS से जुड़ीं खूबसूरत लड़कियां
नई दिल्ली। जब ताहिरा भट्ट ने सीरिया से अरीब मजीद को फेसबुक पर फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी तो मजीद का इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह कहां फंसने वाला है। मजीद उन युवाओं में से एक है जिसने आईएसआईएस में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र स्थित अपना घर छोड़ दिया था लेकिन वह वापस घर आने में सफल रहा।[सेक्स गुलाम की तरह लड़कियों का इस्तेमाल करता है ISIS]

कैसे होता है हनी ट्रैप का इस्तेमाल
मजीद को ईराक में शौंचालय साफ करने का काम दिया गया था। दरअसल मजीद को अपने संगठन में शामिल करने के लिए आईएस ने उसपर हनी ट्रैप का इस्तेमाल किया। आईएस नये लोगों को आईएस में शामिल करने के लिए इस तरीके का काफी ज्यादा इस्तेमाल करता है। ताकि युवा लड़के लड़कियों के जाल में फंसकर उनसे मिलने ईराक और सीरिया पहुंच जाएं।
हनी ट्रैप सबसे सफल तरीका होता है जिसके जरिए लड़कों से अहम जानकारियां आसानी से हासिल हो जाती हैं। दुनियाभर की खुफिया एजेंसी इस तकनीक का इस्तेमाल करती आ रही हैं। हालांकि पहले के दौर में यह मिलकर होता था लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में यह सब ऑनलाइन हो रहा है।
चैटिंग के जरिये फंसते हैं युवा चंगुल में
आईएसआईएस भी इस तकनीक का बखूबी इस्तेमाल कर रहा है। आईएस दुनियाभर से तकरीबन 300 से 500 लोगों को अपने इस जाल में फंसाता है। इस काम के लिए ज्यादातर ईराक या फिर सीरिया की ही महिलाओं और लड़कियों को चुना जाता है ताकि लड़के उनसे मिलने के लिए वहां पहुंच सके।
शुरुआती दौर में चैटिंग का दौर चलता है लेकिन धीरे-धीरे बात इतनी आगे बढ़ती है कि इंटरनेट पर ही शादी भी कर लेते हैं। एक बार जब लड़का पूरी तरह से लड़की के चंगुल में आ चुका होता है तो वह उससे मिलने के लिए लिए कहीं भी आने को तैयार हो जाता है। तकरीबन 5 ऐसे युवा इस चंगुल में फंसकर सीरिया या इराक युवती से मिलने के लिए पहुंच चुके हैं।
वेब दुनिया में फैला आईएसआईएस का दखल
आईएस के इंटरनेट पर तकरीबन 10000 हजार सदस्य हैं जोकि वेब की दुनिया पर निगरानी रखते हैं और फिर युवाओं को चुनते हैं। हालांकि कुछ युवा इस जाल में फंस हैं और कुछ उनके इलाके में भी पहुंच जाते हैं।
आईएस के लिए अपने सदस्यों की संख्या में इजाफा अहम लक्ष्य होता है। आईएस का लक्ष्य अपनी एक विशाल और मजबूत सेना को खड़ा करना है। यह सेना मुख्य रुप से सीरिया और इराक में खड़ी करना लक्ष्य होता है।












Click it and Unblock the Notifications