बेल्जियम में अल्लाह हू अकबर चिल्लाते हुए व्यक्ति ने किया हमला
ब्रसेल्स। यूरोप के अहम शहर बेल्जियम के चार्लेरोई शहर में एक व्यक्ति ने दो लेडी पुलिस ऑफिसर्स पर चाकू से हमला किया है। हैरानी की बात है कि हमला पुलिस हेडक्वार्टर्स के बाहर हुआ है। दोनों ऑफिसर्स गंभीर रूप से घायल हैं लेकिन खतरे से बाहर हैं।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर हमले के तुरंत बाद लिखा हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मार्च में ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमलों के बाद बेल्जियम हाई अलर्ट पर है। बेल्जियम में पिछले पांच माह से इमरजेंसी लगाई गई है।
प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने एक टीवी चैनल को बताया, शुरुआती जांच में यह साफ हो चुका है कि यह एक आतंकी हमला था। टीवी चैनल के मुताबिक हमला उस समय हुआ जब दोनों ऑफिसर्स सिक्यारिटी चेक में बिजी थीं।
उसी समय अल्लाह हू अकबर चिल्लाते हुए एक व्यक्ति आया और उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसी दौरान दूसरे पुलिसकर्मी ने गोली चलाई जिसमें हमलावर की मौत हो गई। आपको बता दें कि 22 मार्च को ब्रसेल्स के एयरपोर्ट
और मेट्रो स्टेशन पर हुए हमले में 32 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications